---Advertisement---

Petrol Diesel Price: नोएडा, लखनऊ सहित इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों ने छुए आसमान, यहां देखें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.13 डॉलर प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीडब्लूटी आई क्रूड ऑयल के दाम 71.74 डॉलर प्रति लीटर है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 5, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.13 डॉलर प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीडब्लूटी आई क्रूड ऑयल के दाम 71.74 डॉलर प्रति लीटर है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं कुछ शहरों में पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, सोमवार के दिन दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 बिक रहा है। वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार के दिन पेट्रोल की कीमत 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है। चेन्नई में भी आज बनी हुई है मौजूदा समय में चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.65 और डीजल 94.25 हिसाब से देख रहा है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के रेट

इसी के साथ अगर गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल के दाम की बात की जाए तो, यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.58 प्रति लीटर और डीजल 89.75 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 3 पैसे महंगी होकर 96.92 50 लीटर और डीजल 2 पैसे महंगा होकर 89.79 स्वेटर के हिसाब से मिल रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छह पैसे सस्ता होकर पेट्रोल 96.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपए के दर से बिक रहा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत एक पैसा बढ़कर 96.57 और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Also Read: नई पीढ़ी को भाषाई विरासत से जोड़ने की Mann सरकार की अनूठी पहल, गर्मी की छुट्टियों में छात्र खोजेंगे पंजाबी भाषा के एक-एक शब्द

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

Also Read: Back Acne: पीठ पर निकल आए हैं दाने? तो इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राय, जल्द मिलेगी राहत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026