---Advertisement---

Petrol Diesel Price: आगरा समेत इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में फ्यूल के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर देती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, भारतीय सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव करते हैं। ऐसे में अगर हम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 6, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 6, 2023 12:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर देती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, भारतीय सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही पेट्रोल डीजल के रेट में बदलाव करते हैं। ऐसे में अगर हम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के बारे में बात करें तो मौजूदा समय में क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑइल 71.06 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 76.02 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

मौजूदा समय में दिल्ली से लेकर चेन्नई तक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Also Read: ‘UCC’ के मुद्दे पर ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ ने की बैठक, मुस्लिम लॉ बोर्ड ने कहा- विरोध करना है तो सिर्फ एक क्लिक…

ऐसे में अगर मेरठ में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, यहां पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। मौजूदा समय में यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.41 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी पेट्रोल की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। गाजियाबाद में 1 लीटर पेट्रोल 96.58 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं डीजल 89.75 प्रति लीटर की दर से कारोबार कर रहा है। इसी के साथ आगरा में पेट्रोल की कीमतें 23 पैसे सस्ती हो कर 96.40 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं डीजल 23 पैसे की गिरावट देखी गई है यहां 1 लीटर डीजल 89.57 रुपए में बिक रहा है।

पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Also Read: MP News: NSA के बाद प्रवेश शुक्ला पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई, गृह मंत्री ने दिए आदेश, आदिवासी पर किया था पेशाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026