---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: Crude Oil की कीमत में उछाल, क्या बढ़ेंगे ईंधन के दाम?

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों को लेकर कहा जाता है कि खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस पर निर्भर करती हैं। दावा किया जाता है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल या गिरावट का असर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों पर पड़ता है और इसमे बदलाव दर्ज किए जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 27, 2024 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों को लेकर कहा जाता है कि खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस पर निर्भर करती हैं। दावा किया जाता है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल या गिरावट का असर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों पर पड़ता है और इसमे बदलाव दर्ज किए जाते हैं। हालाकि भारत की बात करें तो पिछले कई महीनों से भारतीय बाजार पर कच्चे तेल की कीमतों के कम या ज्यादा होने का कोई असर नहीं पड़ा है।

ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 2 डॉलर की बढ़त का साथ 82.05 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड ऑयल तगड़े उछाल के साथ 76.86 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर कारोबार कर रहा है। हालाकि इस बीच ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय बाजार पर नहीं पड़ता नजर आ रहा है।

खबर है कि भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अभी स्थिर रहेंगी। ऐसे में आइए हम आपको भारत के महानगरों के साथ शहरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रिपोर्ट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में Petrol-Diesel Price

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के ताजा रेट के अनुसार आज देश के ज्यादातर महानगरों में इसकी कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको दिल्ली से मुंबई तक के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में Petrol-Diesel Price

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के ताजा रेट के अनुसार आज देश के ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको देश के कुछ प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
गाजियाबाद96.23 रुपये89.42 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गुरुग्राम97.10 रुपये89.96 रुपये
रांची101.07 रुपये94.65 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
नोएडा96.69 रुपये89.86 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026