---Advertisement---

PM Mudra Loan: खुशखबरी! सरकार इस स्कीम के तहत दें रही है 10 लाख रूपये तक का लोन; चेक करें डिटेल

PM Mudra Loan: केंद्र सरकार की तरफ से अलग अलग प्रकार की स्कीम चलाई जा रही है। बता दें कि इस स्कीम से देशभर के लोगों को फायदा मिलता है। आज हम आपको ऐसे स्कीम के बारे में बताने जा रहे है जिसके माध्यम से आप अपना खुद का बिजनेस खोल सकते है। इस स्कीम ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 3, 2024 11:33 अपराह्न | Updated: अप्रैल 4, 2024 11:39 पूर्वाह्न

PM Mudra Loan
Follow Us
---Advertisement---

PM Mudra Loan: केंद्र सरकार की तरफ से अलग अलग प्रकार की स्कीम चलाई जा रही है। बता दें कि इस स्कीम से देशभर के लोगों को फायदा मिलता है। आज हम आपको ऐसे स्कीम के बारे में बताने जा रहे है जिसके माध्यम से आप अपना खुद का बिजनेस खोल सकते है। इस स्कीम के तहत सरकार की तरफ से आपको 10 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है। चलिए आपको बताते है पूरा प्रोसेस की आप कैसे लोन ले सकते है।

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन

बता दें कि केंद्र सरकार यह लोन प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देती है जिसे आप आसानी से ले सकते है। गौरतलब है कि अब तक देश में लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके है। हालांकि इसे अप्लाई करने के लिए कुछ शर्ते भी दी गई है। जिसका आपको पालन करना होगा। वहीं आप इसे आसानी से अप्लाई कर सकते है।

लोन तीन कैटेगरी में उपलब्ध

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन फेज में लोन दिया जाता है। इसके लिए अलग अलग कैटेगरी बांटी गई है। शिशु लोन , किशोर लोन और तरूण लोन के तहत पैसा दिया जाता है। शिशु लोन के तहत आपको 50 हजार रूपये तक लोन दिया जाता है। किशोर लोन के तहत आपको 50 हजार रूपये से लेकर 5 लाख रूपये तक लोन दिया जाता है। वहीं तरूण लोन के तहत आपको 5 लाख रूपये से लेकर 10 लाख रूपये तक का लोन दिया जाता है। इसमें किसी गांरटी की जरूरत नही होती है, और ब्याज दर 9 से 12 फीसदी तक हो सकता है।

कैसे करें अप्लाई?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे दुकानदार या बिजनेस करने वाले लोग यह लोन ले सकते हैं। अगर आप भी अपना बिजनेस चालू करना चाहते तो आप इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते है। अप्लाई करते समय आपको अपने बिजनेस की जानकारी देनी होगी। वहीं अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको उसके बारे में बताना होगा। आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी बैंक में जाकर जानकारी लेनी होगी। और वही आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि कई बैंकों की तरफ से यह सुविधा ऑनलाइन भी दी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026