---Advertisement---

New Credit Card Rule: ध्यान दें! SBI से ICICI तक, 1 अप्रैल 2024 से इन बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव, जानें पूर डिटेल

New Credit Card Rule: नए वित्तीय वर्ष शुरू होने में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। वहीं बैंकों से जुड़े कई नियमों में बदलाव भी होंगे। एसबीआई समेत कई अन्य बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू करेंगे। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 28, 2024 12:57 अपराह्न

New Credit Card Rule
Follow Us
---Advertisement---

New Credit Card Rule: नए वित्तीय वर्ष शुरू होने में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2024 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। वहीं बैंकों से जुड़े कई नियमों में बदलाव भी होंगे। एसबीआई समेत कई अन्य बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू करेंगे। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके काम की है। चलिए आपको बताते है कि 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड में कौन से नए नियम लागू होंगे और यूजर पर इसका कितना प्रभाव पड़ेगा।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पॉलिसी में बदलाव

भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पॉलिसी में बदलाव किया है। नए नियम 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। एबीआई क्रेडिट कार्ड से किराया का भुगतान करने पर अब बैंक की तरफ से कोई भी रिवार्ड प्वाइंट प्रदान नहीं किया जाएगा। इन कार्डों में AURUM, एसबीआई कार्ड एलीट और सिंपलीक्लिक SBI कार्ड शामिल हैं।

आईसीआईसीआई बैंक ने लाउंज एक्सेस के नियमों में किया बदलाव

आईसीआईसीआई बैंक कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस में बदलाव किया है। यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगे। अप्रैल से शुरू होने वाली तिमाही में ग्राहकों को कम से कम 35000 रूपये क्रेडिट कार्ड से खर्च करने होंगे। उसके बाद ही यूजर अगली तिमाही के लिए कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यश बैंक के क्रेडिट कार्ड में हुए बदलाव

यश बैंक ने भी नए वित्तीय वर्ष में अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किए है। बता दें कि यश बैंक के नए नियम के अनुसार अगली तिमाही में लाउंज एक्सेस पाने के लिए यूजर्स को 10000 हजार रूपये क्रडिट कार्ड से खर्च करने होंगे उसके बाद ही वह इसका लाभ उठा सकेंगे। यह नियम यश बैंक की सभी क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

एक्सिस बैंक ने अपने मैग्नस क्रेडिट कार्ड में किए बदलाव

बता दें कि एक्सिस बैंक ने अगले महीने की 20 तारीख से अपने मैग्नस क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट अर्निंग और लाउंज एक्सेस के नियमों में बड़े बदलाव किए है। इसके साथ ही एक्सिस बैंक ने वार्षिक शुल्क पर भी छूट को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि इंशोरेंस, गोल्ड और फ्यूल सरचार्ज में भी कोई रिवार्ड प्वाइंट नही दिया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026

Income Tax News

मई 23, 2026