---Advertisement---

PPF vs SIP: PPF या SIP? जानिए किस स्कीम में निवेश करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

PPF vs SIP: बहुत से लोग उन योजनाओं में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं जहां उन्हें गारंटीड रिटर्न मिलता है और निवेश की गई राशि सुरक्षित रहती है। बहुत से लोग उन योजनाओं में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं जहां उन्हें गारंटीड रिटर्न मिलता है और निवेश की गई राशि सुरक्षित रहती है। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 20, 2024 11:27 अपराह्न | Updated: जनवरी 21, 2024 10:59 पूर्वाह्न

PPF vs SIP
Follow Us
---Advertisement---

PPF vs SIP: बहुत से लोग उन योजनाओं में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं जहां उन्हें गारंटीड रिटर्न मिलता है और निवेश की गई राशि सुरक्षित रहती है। बहुत से लोग उन योजनाओं में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं जहां उन्हें गारंटीड रिटर्न मिलता है और निवेश की गई राशि सुरक्षित रहती है। पीपीएफ और म्यूचुअल फंड एसआईपी दोनों ऐसी योजनाएं हैं। पीपीएफ एक सरकारी गारंटी वाली योजना है। वहीं एसआईपी एक मार्केट लिंक्ड स्कीम है, जिसमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती, लेकिन ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलता है। आइए आपको बताते हैं कि अगर दोनों योजनाओं में 15 साल तक हर महीने 5000 रुपये का निवेश किया जाए तो किसमें कितना पैसा बनेगा।

PPF vs SIP: पीपीएफ(PPF)

सरकार की गारंटी वाली यह स्कीम फिलहाल 7.1 फीसदी का रिटर्न दे रही है। अगर आप इस स्कीम में हर महीने 5000 रुपये निवेश करते हैं तो सालाना 60000 रुपये निवेश करेंगे। ऐसे में आप 15 साल में कुल 900000 रुपये का निवेश करेंगे। 7.1 के मुताबिक आपको ब्याज के तौर पर 727284 रुपये मिलेंगे और इस तरह मैच्योरिटी पर ब्याज समेत आपको कुल 1627284 रुपये मिलेंगे।

PPF vs SIP: एसआईपी(SIP)

बाजार से जुड़ा होने के कारण एसआईपी में निवेश थोड़ा जोखिम भरा है, लेकिन वित्तीय विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें औसतन 12 फीसदी का ब्याज मिलता है। कई बार ब्याज इससे भी ज्यादा होता है। अगर आप एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं, तो आप इसमें सालाना 60000 रुपये का निवेश करेंगे और 15 साल में आप कुल 900000 रुपये का निवेश करेंगे।

ऐसे में अगर 12 फीसदी के औसत रिटर्न के हिसाब से गणना की जाए तो आपको ब्याज के तौर पर सिर्फ 1622880 रुपये मिलेंगे। यानी पीपीएफ में मैच्योरिटी पर आपको जितना पैसा मिलेगा, लगभग उतना ही आपको ब्याज से भी मिल सकता है। PPF vs SIP, ऐसे में 15 साल बाद आपको निवेश की गई रकम और ब्याज की रकम मिलाकर कुल 2522880 रुपये मिलेंगे। अगर रिटर्न 12 फीसदी से बेहतर है तो यह रकम इससे ज्यादा भी हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026