---Advertisement---

Public Provident Fund: खुशखबरी! इस सरकारी स्कीम में मिलता है ट्रिपल टैक्स बेनिफिट, जानें कैसे खोले खाता

Public Provident Fund: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) भारत में एक बेहतरीन निवेश विकल्प है। इसके जरिए व्यक्ति काफी टैक्स बचा सकता है। हालांकि और भी कई कारण है जिनकी वजह से यह भारत में काफी लोकप्रिय है। अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है। चलिए ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 20, 2024 1:59 अपराह्न | Updated: जनवरी 21, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Public Provident Fund
Follow Us
---Advertisement---

Public Provident Fund: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) भारत में एक बेहतरीन निवेश विकल्प है। इसके जरिए व्यक्ति काफी टैक्स बचा सकता है। हालांकि और भी कई कारण है जिनकी वजह से यह भारत में काफी लोकप्रिय है। अगर आप भी पीपीएफ में निवेश करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है। चलिए आपको बताते है पीपीएफ में निवेश के फायदे।

टैक्स पर ट्रिपल बेनिफिट

पीपीएफ में आपको ट्रिपल टैक्स छूट मिलती है। जिससे यह सुनिश्चित   होता है कि निवेश, कमाई और मैच्योरिटी आय पूरी तरह से टैक्स फ्री है।

Public Provident Fund में मिलता है गारंटी रिटर्न

भारत सरकार की तरफ से public provident Fund पर एक आकर्षक ब्याज दरें प्रदान की जाती है। जो वर्तमान में 7.1 प्रति वर्ष (जनवरी 2024 तक) है। लंबी अवधि के लिए यह स्कीम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के फायदे

इस स्कीम में 15 साल की लॉक-इन अवधि अनुशासित बचत को बढ़ावा देता है और व्यक्तियों को सेवानिवृत्ति जैसे स्थायी वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करता है।

पीपीएफ में मिलता है लोन

आपको बता दें कि 7वे वर्ष के बाद Public Provident Fund आंशिक निकासी की अनुमति देता है। तीसरे साल के बाद बची हुई राशि पर लोन प्राप्त किया जा सकता है।

पीपीएफ खाता कैसे खोलें

public provident Fund खाता ऑनलाइन खोलने के लिए किसी सहभागी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आपका बचत खाता होना जरूरी है। इसके अलावा आप मोबाइल बैंकिग या इंटरनेट बैंकिग सेवा से भी जुड़े होने चाहिए। चलिए आपको बताते है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

• सबसे पहले अपने नेट बैंकिंग पोर्टल के जरिए अपने बैंक अकाउंट में लॉगिन करें।

•अब होम पेज पर PPF Account खोलने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।

• यहां आपको दो ऑप्शन दिए होंगे, कुछ बैंक ये ऑप्शन नहीं भी देते हैं जिसमें ये पूछा जाता है कि आप खुद के लिए अकाउंट खोल रहे हैं या किसी माइनर के नाम पर अकाउंट खोलना चाहते हैं।

• अब आप उस ऑप्शन पर क्लिक करिए जो आप चाहते हैं।

• आवश्यक जानकारी देने के बाद नॉमिनी डिटेल्स, बैंक डिटेल्स जैसे विवरण डालिए।

• अब आपके सामने आपका पर्मानेंट अकाउंट नंबर और सभी डिटेल्स आएंगे। सभी डिटेल्स को सही-सही वेरिफाई कीजिए।

• सभी जानकारी भरने के बाद अप जितनी राशि पीपीएफ अकाउंट में डालना चाहते हैं उसे डालें।

• आपके पास विकल्प होगा कि या तो किस्तों में राशि डालें या डिपोजिट के तौर पर।

• इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी या ट्रांजैक्शन पासवर्ड डालें

• सभी स्टेप्स पूरा होने के बाद पीपीएफ अकाउंट खुल जाएगा और भविष्य के लिए अपना PPF अकाउंट नंबर नोट कर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026