---Advertisement---

Public Provident Fund: पीपीएफ में हर महीने 1000 रूपये निवेश करने पर मिलेंगे लाखों, जानें पूरा कैलकुलेशन

Public Provident Fund: आज कल हर कोई अपना पैसा निवेश करना चाहता है ताकि उस पैसे पर उसे अच्छा रिटर्न मिल सके। अगर आप भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (PPF) में निवेश करने की योजना बना रहे है। लेकिन अगर आप इस बात को लेकर असमंजस में है कि हर महीने कितना पैसा जमा करना ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 28, 2024 1:47 अपराह्न

Public Provident Fund
Follow Us
---Advertisement---

Public Provident Fund: आज कल हर कोई अपना पैसा निवेश करना चाहता है ताकि उस पैसे पर उसे अच्छा रिटर्न मिल सके। अगर आप भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (PPF) में निवेश करने की योजना बना रहे है। लेकिन अगर आप इस बात को लेकर असमंजस में है कि हर महीने कितना पैसा जमा करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि 1000, 2000, 3000 और 5000 निवेश करने पर 15 साल और 20 साल बाद कितना पैसा मिलेगा। बता दें कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अभी 7.1 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।

Public Provident Fund में 1000 रूपये मासिक निवेश

अगर आप हर महीने पीपीएफ स्कीम में 1000 रूपये निवेश करते है तो 15 साल बाद आपको 3.25 लाख रूपये मिलेंगे। इसके अलावा अगर आप 20 साल के लिए निवेश करते है तो आपको 5.32 लाख रूपये मिलेंगे।

Public Provident Fund में 2000 रूपये मासिक निवेश

अगर आप Public Provident Fund स्कीम में हर महीने 2000 रूपये निवेश करते है तो 15 साल बाद आपको 6.50 लाख रूपये मिलेंगे। अगर आप इस स्कीम में 20 साल के लिए निवेश करते है तो आपको 10.65 लाख रूपये मिलेंगे।

3000 हजार रूपये मासिक निवेश

अगर आप हर महीने पीपीएफ में 3000 रुपये निवेश करते हैं तो 10 साल बाद आपको 9.76 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, 20 साल बाद आपको इस निवेश पर 15.97 लाख रुपये मिलेंगे।

5000 हजार रूपये मासिक निवेश

अगर आप Public Provident Fund स्कीम में हर महीने 5000 रुपये निवेश करते हैं तो 15 साल बाद आपको 16.27 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 20 साल बाद आपको इस निवेश पर 26.63 लाख रुपये मिलेंगे।

मैच्योरिटी पर मिलेगा पूरा पैसा वापस

जब आपके Public Provident Fund खाते की मैच्योरिटी पूरी हो जाएगी। तो आपने जो भी पैसा जमा किया है। उसके साथ आपको ब्याज की भी रकम मिल जाएगी। इसके अलावा मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026