---Advertisement---

MSME को लेकर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, जानें मोदी गवर्नमेंट की इससे जुड़ी कुछ प्रमुख योजना

Rahul Gandhi: केंद्र सरकार द्वारा MSME यानि छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लए कई प्रकार योजना चलाई जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2024 1:49 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा MSME यानि छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना है। बता दें कि इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए मोदी सरकार कई प्रकार की योजना चलाती है जिसके तहत उद्यमियों को फायदा मिल सके और वह अपना नया बिजनेस शुरू कर सके। वहीं अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के मालिक श्रीनिवासन का एक वीडिया वायरल हो रहा है जिसके बाद कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi ने MSME को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि Rahul Gandhi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “जब कोयंबटूर में अन्नपूर्णा रेस्तरां जैसे छोटे व्यवसाय का मालिक हमारे लोक सेवकों से सरलीकृत जीएसटी व्यवस्था की मांग करता है,

तो उसके अनुरोध को अहंकार और घोर अनादर के साथ पूरा किया जाता है। जब कोई अरबपति मित्र नियमों को मोड़ना चाहता है, कानूनों को बदलना चाहता है, या राष्ट्रीय संपत्ति हासिल करना चाहता है, तो मोदी जी लाल कालीन बिछा देते हैं। हमारे छोटे व्यवसाय के मालिक पहले ही नोटबंदी, दुर्गम बैंकिंग प्रणाली, कर जबरन वसूली और विनाशकारी जीएसटी की मार झेल चुके हैं”।

छोट उद्यमियों के लिए केंद्र सरकार की योजना

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्कीम है जिसके तहत सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रूपये तक लोन प्रदान किया जाता है। बता दें कि यह लोन बैंकों की तरफ से प्रदान किया जाता है।

स्टैंड-अप इंडिया स्कीम

स्टैंड-अप इंडिया स्कीम विशेषकर महिलाओं और एसी, एसटी उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई है। बता दें कि इसमे 10 लाख रूपये से लेकर 1 करोड़ रूपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमे लोन चुकाने के लिए 7 साल तक का समय दिया जाता है।

MSME लोन स्कीम

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई MSME लोन स्कीम के तहत कोई भी नया या मौजूदा उद्यम 1 करोड़ रूपये तक के लिए लोन प्राप्त करने के लिए सक्ष्म है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 27, 2026

Income Tax News

जून 26, 2026

Anurag Dhanda

जून 26, 2026

Suvendu Adhikari

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026