---Advertisement---

Ravi Ruia: भारत के इस व्यक्ति ने लंदन में खरीदा सबसे महंगा घर, कीमत होश उड़ा देगी

Ravi Ruia: आपने आजतक दुनिया में एक से बढ़कर महंगे घरों के बारे में पढ़ा सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा महल जैसी हवेली के बारे में बताने जा रहे हैं।  जिसके दाम सुनकर आप होश खो बैठेंगे। बता दें कि यह आलीशान हवेली नुमा घर लंदन में स्थित है। और ऐसा कहा ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 22, 2023 5:59 अपराह्न

Ravi Ruia
Follow Us
---Advertisement---

Ravi Ruia: आपने आजतक दुनिया में एक से बढ़कर महंगे घरों के बारे में पढ़ा सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा महल जैसी हवेली के बारे में बताने जा रहे हैं।  जिसके दाम सुनकर आप होश खो बैठेंगे। बता दें कि यह आलीशान हवेली नुमा घर लंदन में स्थित है। और ऐसा कहा जाता है, कि यह लंदन का सबसे महंगा घर भी है। इसमें सबसे मजे की बात यह है, कि अब इसे एक भारतीय अरबपति ने खरीद लिया है। जिसकी वजह से वह इस समय सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। अब इतना सुनकर आप यह जानने के लिए उत्सुक होंगे की आखिर उस अरबपति का नाम क्या है? तो चलिए हम आपको बताते हैं। 

भारतीय अरबपति Ravi Ruia ने खरीदा लंदन का सबसे महंगा घर

आज तक आपने बहुत से अरबपतियों के बारे में सुना होगा कि उनका घर भारत से बाहर भी होता है। ऐसे में वह वहां जाकर रहते भी हैं जैसे कि अरबपति लक्ष्मी निवास मित्तल, अनिल अग्रवाल लंदन में ही रहते हैं। इसमें अब बड़ा नाम जाने माने भारतीय अरबपति Ravi Ruia का जुड़ गया है। खबरों की मानें तो अरबपति Ravi Ruia ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित रीजेंट्स पार्क में एक घर खरीदा है। जिसका नाम हनोवर लॉज है। बताया जा रहा यह घर लंदन के सबसे महंगे घरों में शुमार है। बता दें कि अरबपति Ravi Ruia ने इस महल जैसे घर को 113 मिलियन पाउंड यानी की 145 मिलियन डॉलर में खरीदा है। जो कि देखा जाए तो यह रकम बहुत बड़ी है।  

भारतीय अरबपति Ravi Ruia आखिर क्या काम करते हैं?

जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय अरबपति Ravi Ruia एस्सार ग्रुप (Essar Group) के (को) फाउंडर हैं। बता दें कि इस कंपनी की शुरुआत साल 1969 में की गई। जिसमें दो लोगों का सबसे अहम योगदान है, इसमें सबसे पहले हैं मैकेनिकल इंजीनियर Ravi Ruia खुद और दूसरे है उनके भाई शशि रुइया। बता दें कि एस्सार ग्रुप (Essar Group) की ये कंपनी स्टील, ऑयल एंड गैस, पावर, कम्युनिकेशन, शिपिंग , प्रोजेक्ट्स एंड मिनिरल्स इत्यादि सेक्टर में काम करती है। ऐसे में देखा जाए तो यह कंपनी लार्ज स्केल पर कार्य करती है। साथ ही यह 20 से अधिक देशों में अपने कारोबार को फैलाए हुए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 14, 2026

Prateek Yadav

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026