---Advertisement---

RBI MPC Meeting: बड़ी खबर! लगातार तीसरी बार रेपो रेट में हुई भारी कटौती; लोन धारकों को ऐसे मिलेगा जबरदस्त फायदा; पढ़े पूरी रिपोर्ट

RBI MPC Meeting: आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इस बार तो ऐतिहासिक 50 बेसिस प्वाइंट कम किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 10:27 पूर्वाह्न | Updated: जून 6, 2025 6:36 अपराह्न

RBI MPC Meeting
Follow Us
---Advertisement---

RBI MPC Meeting: मुंबई में हुई आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग के नतीजें आ चुके है। आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इस बार तो ऐतिहासिक 50 बेसिस प्वाइंट कम किया गया है। बता दें कि रेपो रेट में कटौती के बाद ब्याज दरों में भी कमी आएगी, जिससे लोन धारकों को राहत मिलने की उम्मीद है। सबसे खास बात है कि यह लगातार तीसरी बार है, जब रेपो रेट में कटौती की गई है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है और अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी काफी अच्छा है।

RBI MPC Meeting में गवर्नर Sanjay Malhotra ने दी अहम जानकारी

बताते चले कि RBI MPC Meeting के नतीजे जारी करते हुए Sanjay Malhotra ने कहा कि “फरवरी 2025 से लगातार नीतिगत रेपो दर में 100 आधार अंकों की कटौती करने के बाद, एमपीसी ने यह भी महसूस किया कि वर्तमान परिस्थितियों में, एमपीसी के पास अब विकास को समर्थन देने के लिए बहुत सीमित गुंजाइश बची है। इसलिए, एमपीसी ने अपने रुख को उदार से बदलकर तटस्थ करने का भी फैसला किया।

तेजी से बदलती वैश्विक आर्थिक स्थिति भी, विकसित हो रहे व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण की निरंतर निगरानी और आकलन की आवश्यकता है”।

वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए जारी किया जीडीपी ग्रोथ

आरबीआई गवर्नर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि “इस वर्ष 2025-2026 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान है,

जो हमारे पिछले पूर्वानुमान के अनुसार जारी रहेगी, जिसमें पहली तिमाही 6.5%, दूसरी तिमाही 6.7%, तीसरी तिमाही 6.6% और चौथी तिमाही 6.4% रहेगी। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।” इसके अलावा भी RBI MPC Meeting में कई चीजों पर मुहर लगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026