---Advertisement---

RBI Repo Rate: लगातार छठवीं बार ब्याज दर वृद्धि का ऐलान, जानिए! कितनी महंगी हो जाएंगी आपके होम और कार लोन की EMI

RBI Repo Rate: देश में महंगाई दर भले ही कम हो चुकी है लेकिन बढ़े रेपो रेट ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। आम जनता को एक बार फिर जोरदार झटका लगा है। दरअसल बुधवार 08 फरवरी को RBI ने रेपो रेट में एक बार फिर 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। RBI ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 9, 2023 4:41 अपराह्न

RBI Repo Rate
Follow Us
---Advertisement---

RBI Repo Rate: देश में महंगाई दर भले ही कम हो चुकी है लेकिन बढ़े रेपो रेट ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। आम जनता को एक बार फिर जोरदार झटका लगा है। दरअसल बुधवार 08 फरवरी को RBI ने रेपो रेट में एक बार फिर 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। RBI ने लगातार छठवीं बार रेपो रेट की दर में इजाफा किया है। 2022-23 वित्तीय वर्ष में RBI कुल 2.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ा चुकी है। इस इजाफे के बाद रेपो रेट की दर 6.50 प्रतिशत हो गई है। यह इजाफा होने के बाद अब हर तरह का लोन यानी होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन आदि महंगे हो जाएंगे जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: डूबते शेयर्स के बीच नोएडा को चमकाएंगे अडानी, Adani Group ने सैकड़ों करोड़ का MOU किया साइन

लगातार 6 बार बढ़ा रेपो रेट

इस बार लगातार छठी बार रेपो रेट की कीमतों में इजाफा हुआ है। बता दें कि हर दो महीनों में मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग होती है। इस वित्तीय वर्ष में पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी और उस मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव न करते हुए रेपो रेट की दर 4 प्रतिशत रखी गई लेकिन आरबीआई ने 2 मई और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और इस मीटिंग में रेपो रेट दर में 0.40% का इजाफा किया गया। इस बढ़त के बाद रेपो रेट दर 4.40% हो गई। ये बदलाव 22 मई के बाद लागू हुए। इसके बाद 6 से 8 जून को एक बार फिर मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में 0.50% रेपो रेट बढ़ाया गया। इस बढ़त के बाद रेपो रेट की दर 4.90% हो गई। अगस्त में हुई बैठक में 0.50%  की बढ़त की गई जिसके बाद रेपो रेट दर 5.40% हो गई। सितंबर में फिर से रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया गया और यह ब्याज दर बढ़कर 5.90% हो गई। दिसंबर में 0.35% का इजाफा किया गया जिसके बाद ब्याज दरें 6.25% हो गईं। आज 8 फरवरी को 0.25% रेपो रेट बढ़ाया गया जिसके बाद ये ब्याज दरें 6.25% से बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गई हैं।  

पहले से चल रहे लोन पर पड़ेगा ये असर

ब्याज दरें बढ़ते ही लोगों के मन में एक सवाल आता है कि क्या उनकी पहले से चल रहे लोन की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी? बता दें कि लोन की ब्याज दरें दो तरह की होती हैं पहला फ्लोटिंग रेट और दूसरा फिक्स्ड रेट। फिक्स्ड रेट में ब्याज की दरें शुरू से लेकर अंत तक एक जैसी रहती हैं। वहीं फ्लोटिंग रेट में ब्याज दरों में हुए बदलाव के अनुसार लोन की ब्याज दर भी बढ़ जाती है। अगर आपने फिक्स्ड ब्याज दर पर लोन लिया है तो बदलाव नहीं होगे लेकिन अगर आपने फ्लोटिंग ब्याज दर पर लोन लिया है तो बदलाव संभव हैं।

बढ़ जाएगी लोन की किश्त

मान लीजिए कि आपने 20 लाख रुपए का लोन लिया है और यह लोन 8.60 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 20 साल के लिए लिया है। ऐसे में आप अपनी हर महीने की किश्त 21,854 रुपए दे रहे हैं। अब ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत का इजाफा होने के बाद ब्याज दर 8.85 फीसदी हो गई है जिसके बाद अब आपको हर महीने 22,253 रुपए देने होंगे।

Loan AmountRate of InterestDurationCurrent Installment in RupeesInstallment at new rate of interest
20 Lakh8.60 %20 Years2185422253
40 Lakh8.60 %20 Years3496735604
20 Lakh8.60 %15 Years4953150268

Also Read: Vande Bharat Train: 2 घंटे से कम में पूरा होगा जोधपुर-जयपुर का सफर, इन रुट्स को मिलेगी मिनी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026