---Advertisement---

RBI की बैठक के बाद Repo Rate में आएगा उछाल!, EMI बढ़ने से आम आदमी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

RBI: कहने को तो देश में महंगाई की दर कम हो चुकी है लेकिन आम आदमी की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। दरअसल 6 फरवरी दिन सोमवार से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है इस बैठक के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बैठक के तहत ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 7, 2023 10:25 पूर्वाह्न

RBI
Follow Us
---Advertisement---

RBI: कहने को तो देश में महंगाई की दर कम हो चुकी है लेकिन आम आदमी की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। दरअसल 6 फरवरी दिन सोमवार से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समिति की बैठक शुरू हो चुकी है इस बैठक के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बैठक के तहत यह उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में भी रेपो रेट बढ़ाया जा सकता है। अगर रेपो रेट बढ़ता है तो इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा और हर चीज की EMI की किश्त बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: Adani Group को बचाने के लिए खुलकर सामने आए Virender Sehwag, बोले- ‘गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती’

बढ़ सकता है रेपो रेट

जानकारों का कहना है कि देश की महंगाई की दर तो नीचे आ गयी है लेकिन रेपो रेट लगातार बढ़ रहा है। बीते साल यानी इस वित्तीय वर्ष में लगातार 5 बार रेपो रेट में बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान 2.25 प्रतिशत रेपो-रेट बढ़ चुका है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में भी रेपो रेट बढ़ सकता है। वर्तमान समय में रेपो रेट 6.25 प्रतिशत है और RBI एक बार फिर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है।

बीते साल 5 बार रेपो रेट में हुआ इजाफा

  • बता दें कि हर दो महीने में मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक होती है। इस वित्त वर्ष 2022-23 की पहली बैठक अप्रैल के महीने में हुई। उस समय आरबीआई की तरफ से रेपो रेट 4 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया था। इसके बाद आरबीआई ने 3 मई को इमरजेंसी बैठक बुलाई। इस बैठक में रेपो रेट को बढ़ाने का फैसला लिया गया और रेपो रेट में 0.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई। इस बढ़त के बाद रेपो रेट 4.40 प्रतिशत हो गया। ये बदलाव 22 मई से लागू हुए थे।
  • इसके बाद 6 से 8 जून को एक बार फिर बैठक आयोजित हुई और रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। जिसके बाद रेपो रेट बढ़कर 4.90 हो गया।
  • अगस्त के महीने में फिर से रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की बढ़त की गई जिससे रेपो रेट बढ़कर 5.40 प्रतिशत हो गया।
  • सितंबर के महीने में फिर 0.50 प्रतिशत की बचत हुई और रेपो रेट 5.40 प्रतिशत से बढ़कर 5.90 प्रतिशत हो गई।
  • दिसंबर के महीने में 0.35 प्रतिशत रेपो रेट बढ़ा जिसके बाद रेपो रेट 6.25 प्रतिशत हो गई है।

ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 8 फरवरी को एक बार फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे ईएमआई महंगी हो जाएगी और इसका असर आम जनता पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:अंबानी के Hydrogen Truck ने लॉन्च होते ही ऑटो मार्कट में मचा दिया तहलका, फर्स्ट लुक ने ग्राहकों के उड़ाए होश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026