---Advertisement---

Rekha Gupta: दिल्ली में अब नहीं होगी पानी की किल्लत! Delhi CM ने 1111 GPS रहित पानी टैंकरों को दिखाई हरि झंडी; जानें दिल्लीवासियों को कैसे होगा फायदा

Rekha Gupta: Delhi CM ने 1111 GPS रहित पानी टैंकरों को हरि झंडी दिखाई, ताकि कालाबाजारी को जबरदस्त तरीकों से रोका जा सकें

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 21, 2025 12:06 पूर्वाह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: दिल्ली के कई इलाकों में हर साल लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लोग पानी के टैंकरों के लिए 5-5 किलोमीटर लंबी लाइने लगाया करते थे, और कई बार तो टैंकर आते भी नहीं थे, इसी को ध्यान में रखते है Delhi CM ने एक अहम फैसला लिया पानी के टैंकरों में जीपीएस लगाने का, जिससे पानी की कालाबाजरी रोकी जा सकती है। गौरतलब है कि सीएम Rekha Gupta की तरफ से यह काफी सराहना कदम माना जा रहा है, इस दौरान दिल्ली सरकार के कई मंत्री वहां पर मौजूद दिखें।

Rekha Gupta ने 1111 GPS रहित पानी टैंकरों को दिखाई हरि झंडी

बता दें कि Delhi CM ने 1111 GPS रहित पानी टैंकरों को हरि झंडी दिखाई, ताकि कालाबाजारी को रोका जा सकें। हरि झंडी के बाद Rekha Gupta ने कहा कि “पिछली सरकार में टैंकर माफियाओं के नाम पर पूरे सिस्टम में लीकेज थी। भ्रष्टाचार था। आम लोगों के लिए पानी भेजा जाता था, लेकिन वो कहां जाता था,

किसी को पता नहीं चलता था। दिल्ली की नई सरकार साफ पानी पहुंचाने के लिए समर्पित है। आज 1111 टैंकर भेजे जा रहे हैं, वो GPS युक्त हैं, ताकि उन्हें ट्रैक किया जा सके। हर टैंकर का रूट रिकॉर्ड किया जा सकेगा। टैंकर ऐप की मदद से लोग लोकेशन पर नजर रख सकेंगे”

दिल्ली सरकार के मंत्री Parvesh Sahib Singh ने भी योजना को भी खास बनाया था

1111 पानी के टैंकरों को Delhi CM द्वारा अलग-अलग जगहों पर हरि झंडी दिखाने पर साहेब सिंह वर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बहुत बहुत बधाई दिल्ली के मेरे परिवारजनों, आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीजी के नेतृत्व में SmartDelhi और जलसंकटमुक्त दिल्ली का सपना सच अब साकार हो रहा है,

आज 1,111 जल टैंकरों को माननीय मुख्यमंत्रीजी व अन्य सहयोगी मंत्रियों , सांसदों की उपस्थिति में जनता को समर्पित किया गया। साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया विज़न को समर्पित DJB टैंकर ट्रैकिंग ऐप लॉन्च किया। जिससे अब दिल्ली की जनता Zomato की तरह पानी के टैंकर को भी ट्रैक कर सकेगी और हर हर बूंद का हिसाब आपके मोबाइल पर होगा । माना जा रहा है कि इस कदम से पानी की दिक्कतें कम हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026