---Advertisement---

SBI Amrit Kalash Scheme: सावधान! SBI की इस शानदार स्कीम में निवेश करने की अंतिम तारीख जल्द, मिलेगा तगड़ा रिटर्न; जानें पूरी डिटेल

SBI Amrit Kalash Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम हमेशा से निवेशकों के लिए बचत का एक सुरक्षित साधन रही है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को लाभ प्रदान करने के लिए एक विशेष एफडी योजना शुरू की है। इसका नाम है एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम। इस ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 10, 2024 3:17 अपराह्न

SBI Amrit Kalash Scheme
Follow Us
---Advertisement---

SBI Amrit Kalash Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम हमेशा से निवेशकों के लिए बचत का एक सुरक्षित साधन रही है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को लाभ प्रदान करने के लिए एक विशेष एफडी योजना शुरू की है। इसका नाम है एसबीआई अमृत कलश एफडी स्कीम। इस योजना के तहत बैंक ग्राहकों को मजबूत ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। अमृत ​​कलश योजना की समय सीमा 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रही है। एसबीआई ने अभी तक इसकी समय सीमा बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में आपके पास इसमें निवेश करने का आखिरी मौका है।

निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024

एसबीआई की लोकप्रिय एफडी योजनाओं में से एक SBI Amrit Kalash Scheme 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च की गई थी। इस योजना के तहत, बैंक सामान्य ग्राहकों को 400 दिन की एफडी पर 7.1 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। पहले अमृत कलश योजना की समय सीमा 31 दिसंबर 2023 को समाप्त हो रही थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दिया गया था। ऐसे में अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास केवल 20 दिन बचे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ

SBI Amrit Kalash Scheme के तहत बैंक आम ग्राहकों को 400 दिन की एफडी योजना पर 7.1 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को इस पर 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। बैंक टीडीएस काटकर ब्याज खाते में जमा कर देता है। यह टीडीएस इनकम टैक्स स्लैब के आधार पर लागू होता है। अमृत ​​कलश योजना के तहत ग्राहक अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

SBI Amrit Kalash Scheme में खाता कैसे खोलें

अगर आप एसबीआई की अमृत कलश योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आप अपनी नजदीकी एसबीआई शाखा में जाकर अमृत कलश एफडी खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और एसबीआई योनो ऐप के जरिए भी एफडी खाता खोल सकते हैं

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026