---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: शो के जज अमित जैन ने सुनाया बर्बादी का किस्सा, कहा- ‘शेयर बाजार में डूबे थे 1.5 करोड़ से ज्यादा’

Shark Tank India Season 2: फिलहाल शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रियलिटी शो है। शार्क टैंक बिजनेस के लिए एक ऐसा शो है जो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह उभरते बिजनेसमैन और इंटरप्रेन्योर को आगे बढ़ने का मौका दे रहा है। शो में शार्क हर दिन किसी न ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2023 12:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: फिलहाल शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रियलिटी शो है। शार्क टैंक बिजनेस के लिए एक ऐसा शो है जो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह उभरते बिजनेसमैन और इंटरप्रेन्योर को आगे बढ़ने का मौका दे रहा है। शो में शार्क हर दिन किसी न किसी की किस्मत चमकाती हैं और यहां आए पिचर को करोड़ों में फंड्स मिलते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि शार्क्स यहां तक आसानी से पहुंचे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने भी काफी मेहनत की है। इस बीच ‘कार देखो’ के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन जो इस सीजन में शार्क्स में से एक हैं ने एक जबरदस्त खुलासा किया है । उन्होंने कहा है कि एक समय में उनका 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया था। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

दिवालिया हो चुके थे अमित जैन

अमित जैन ने कहा, “कुछ साल पहले एक बुरा पल आया था जब मैंने बहुत सारा पैसा खो दिया था। मैं अपने इन्वेस्टमेंट के कारण बेघर होने वाले थे लेकिन फिर मुझे याद आया कि मेरे पास अभी भी हाथ और दिमाग है। जिससे मैं फिर से अपना बिजनेस चलाने में सक्षम हो गया। शेयरों में 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था और हम पूरी तरह दिवालिया हो चुके थे।”

ये भी पढ़ें: Sid Kiara Wedding: वैलेंटाइन डे के दिन सिड-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, अनसीन फोटोज में येलो कलर में ट्विन करते दिखा कपल

शार्क टैंक सीजन 1 को देखे थे अमित जैन

हाल ही में, टैंक ऑफ इंडिया 2 के अमित जैन ने अपने कठिन समय के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बात की। उसने कहा कि वह एक समय में दिवालिया हो गए थे और उन्होंने शार्क टैंक का सीजन 1 भी देखा था। गौरतलब है कि शार्क टैंक सीजन 1 में अमित की जगह भारतपे के पूर्व फाउंडर अशनीर ग्रोवर शार्क थे।

शार्क टैंक से बहुत कुछ सीख रहे हैं अमित जैन

बता दें कि अमित जैन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह शार्क टैंक शो से बहुत कुछ सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मैंने कभी नहीं सोचा होगा कि किस तरह के बिजनेस में निवेश करना चाहिए। जिस तरह से कुछ लोग बाहरी फंडिंग पर भरोसा किए बिना व्यवसाय शुरू करते हैं, उससे वह प्रभावित हैं। यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कड़ी मेहनत कर सफलता कैसे हासिल किया जा सकता है। अमित शो का पिछला सीजन देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में किस तरह भाभी-ननद की जोड़ी ने अचार बनाकर बिजनेस शुरू किया था। उनकी मेहनत वाकई प्रेरणादायी है।

ये भी पढ़ें: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026