---Advertisement---

Silicon Valley Bank Crisis आज होगा खत्म! FDIC ले सकता है टेकओवर पर बड़ा निर्णय

Silicon Valley Bank Crisis: अमेरिका का सिलिकॉन वैली बैंक डूबने के बाद से चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में आज रविवार को इसके टेकओवर पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। FDIC आज इसके फ्यूचर पर बड़ा फैसला कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2023 11:42 पूर्वाह्न

Silicon Valley Bank Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Silicon Valley Bank Crisis: दुनिया का बैंकिंग सिस्टम अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के बंद होने के बाद शुरू हुआ और अब ये धीरे-धीरे गहराता हुआ दिखाई दे रहा है। SVB पर अभी भी भारी संकट मंडरा रहा है। वहीं, फिलहाल बैंक पर फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि कि FDIC का कंट्रोल है। ऐसे में इससे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि आज रविवार को इस बैंक के टेकओवर पर फैसला हो सकता है।

ये संस्थान खरीद सकता है SVB

वहीं, मीडिया खबरों के मुताबिक, अमेरिका का एक बड़ा आर्थिक संस्थान इस बैंक को बचाने के लिए एक ऑफर दे रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के फर्स्ट सिटीजंस बैंकशेयर्स इंक ने सिलिकॉन वैली बैंक को एक बड़ा ऑफर दिया है। ऐसे में उम्मीद जा रही है कि जल्द ही सिलिकॉन वैली बैंक की किस्मत चमक सकती है। हालांकि, ये उन संस्थानों में से एक है, जो SVB को नीलामी में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Success Story: मशरूम की खेती कर आप भी लाखों कमा सकते हैं, पढ़िए सुषमा गुप्ता की कहानी

FDIC आज ले सकता है बड़ा फैसला

यहां पर आपको बता दें कि एफडीआईसी रविवार को SVB को खरीदने के लिए पेश किए गए सभी ऑफर्स पर गौर करेगा। इसके बाद ये निर्णय लिया जाएगा कि सिलिकॉन वैली बैंक को बांटकर बेचा जाए या फिर टुकड़ों में बेचा जाए।

जल्द आ सकती है बड़ी प्रतिक्रिया

फर्स्ट सिटीजंस बैंकशेयर्स इंक के साथ ही एक और वित्तीय संस्थान है, जो सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल इस मसले पर किसी भी पक्ष से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: HERO SPLENDOR ELECTRIC लॉन्च होने के बाद भारतीय ऑटो मार्केट में मचाएगी तहलका, सिंगल चार्ज पर 300 किमी की रेंज के साथ होंगी ये खासियतें

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

US Iran War

अगस्त 10, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

US-Iran War

अगस्त 9, 2026