---Advertisement---

Stock Market Today: Nifty 17000 के पार, Sensex 150 अंक चढ़ा

Stock Market Today: भारतीय बाजार कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मजबूत स्थिति के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स में 150 अंकों की उछाल देखी गई। वहीं, निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2023 9:58 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 28, 2023 10:38 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को मजबूत स्थिति में खुला। बीएसई का सेंसेक्स 150 अंक से अधिक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी हरे निशान के साथ कारोबार करते हुए 17000 के स्तर को पार कर गया है।

आज कैसे खुला बाजार

बीएसई का सेंसेक्स आज 57751.50 के स्तर के ऊपर खुला। दूसरी तरफ, एनएसई का निफ्टी 17031.75 के लेवल पर ओपन हुआ। मंगलवार को निफ्टी 41.60 अंकों की मामूली बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

जानिए BSE और NSE का हाल

एनएसई का निफ्टी 50 शेयरों वाला इंडेक्स बराबर ही कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 25 शेयर हरे निशान के साथ ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 25 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओर, बीएसई के सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 12 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन सेक्टर में दिखी तेजी

घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मेटल, फाइनेंशियल और रियल्टी के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है। वहीं, फार्मा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर में गिरावट दर्ज की जा रही है। 

रुपये को मिली मजबूत शुरुआत

आपको बता दें कि भारतीय मुद्रा रुपये मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की मजबूती के साथ खुला। रुपये में 82.37 के मुकाबले 81.15 प्रति डॉलर के भाव पर शुरुआत हुई।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026