---Advertisement---

Stock Market Today: दबाव में बिखरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में खुलते ही दर्ज हुई गिरावट

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को खराब शुरुआत के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में खुलते ही गिरावट देखी गई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 13, 2023 10:19 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 13, 2023 6:37 अपराह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र यानि कि गुरुवार को घरेलू बाजार की खराब शुरुआत हुई। देश के दोनों प्रमुख बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई।

कैसी रही बाजार की शुरुआत

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बीएसई का सेंसेक्स खुलते ही 100 अंक गिर गया। इसके साथ ही सेंसेक्स 60225 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी में भी मामूली सी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 20 अंकों की गिरावट के साथ 17700 के स्तर पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

शेयरों का हाल

घरेलू बाजार के प्रमुख इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 में से 12 शेयर कमजोर स्थिति में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के भी अधिकतर शेयर लाल निशान के साथ ट्रेंड कर रहे हैं।

इन शेयरों में देखी जा रही गिरावट

बाजार के शेयरों में देखें तो बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग, फाइनेंस और टेक के शेयर खराब स्थिति में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो जैसी दिग्गज कंपनियां भी घाटे के साथ ट्रेंड कर रही है। दूसरी तरफ, फार्मा, ऑटो और एफएससीजी के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है।

कैसा था बीते कारोबारी दिन का हाल

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 22 अंक उछलकर 60 हजार के लेवल के पार चला गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 17700 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026