---Advertisement---

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ खुले, एशियाई बाजारों में भी देखी गई गिरावट

Stock Market Today: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ खुले।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2023 10:25 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 6, 2023 11:17 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 62.30 अंक गिरकर 59,627 के स्तर पर खुला तो वहीं, 23.20 अंक की गिरावट के साथ 17,533 के लेवल पर ओपन हुआ।

कैसे खुला आज का बाजार

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई का सेंसेक्स 62.30 अंकों की गिरावट के खुला। वहीं, एनएसई के निफ्टी 17500 के लेवल पर खुला।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

BSE और NSE के शेयरों का हाल

बीएसई के 30 शेयर वाले सेंसेक्स में सिर्फ 9 शेयरों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि 21 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, एनएसई का 50 शेयर वाले निफ्टी पर भी सिर्फ 18 शेयर अच्छा कारोबार कर रहे हैं, जबकि 32 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में देखी जा रही गिरावट

निफ्टी इंडेक्स के शेयरों की बात करें तो इसमें मीडिया, ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस सेक्टर में उछाल देखा गया। वहीं, आईटी सेक्टर प्रेशर के साथ ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा FMCG सेक्टर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार की सुस्त शुरुआत

घरेलू बाजार में आईटी सेक्टर के शेयर में काफी दबाव दिख रहा है। वहीं, एशियाई बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। इस वजह से भी भारतीय मार्केट पर कमजोर शुरुआत देखने को मिली। सिंगापुर का SGX निफ्टी भी कमजोर शुरुआत के साथ खुला।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Hampton Sky Realty limited

मई 9, 2026