---Advertisement---

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 59000 के पार तो निफ्टी 17400 के ऊपर

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को अच्छी शुरुआत के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2023 10:13 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: वैश्विक स्तर पर अच्छे संकेतों के बीच भारतीय घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। देश के दोनों ही मुख्य बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। इस वजह से सेंसेक्स 250 अंकों के उछाल के साथ 59000 के स्तर के पार कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी अच्छी शुरुआत के साथ 17400 के ऊपर ट्रेंड कर रहा है।

कैसी रही घरेलू बाजार की शुरुआत 

बुधवार को घरेलू बाजार की शुरुआत अच्छी रही। एशियाई बाजारों में मिले-जुले संकेतों के बीच मार्केट की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई। इस दौरान ऑटो शेयरों में गिरावट और बैंकिंग सेक्टर में मामूली सी तेजी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

कैसे खुला आज का घरेलू बाजार 

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 11.73 अंक की मामूली गिरावट के साथ 59094.71 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 24.25 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 17422.30 के स्तर पर खुला।

BSE और NSE के शेयरों का हाल

बीएसई के 30 शेयर वाले सेंसेक्स में 15 शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है, जबकि 15 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, एनएसई का 50 शेयर वाले निफ्टी पर 26 शेयर हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मंगलवार को बंद था शेयर बाजार 

आपको बता दें कि बीते दिन मंगलवार को महावीर जयंती की वजह से शेयर बाजार बंद रहा। वहीं, 7 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे की वजह से शेयर बाजार बंद रहेंगे। इससे पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 115 अंकों की मजबूती के साथ 59106 के स्तर पर बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026