---Advertisement---

SVAMITVA Scheme के तहत PM Modi ने लोगों को बांटे 65 लाख से अधिक प्रापर्टी कार्ड; जानें कैसे किसानों के लिए योजना बन रही वरदान

SVAMITVA Scheme: पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 65 लाख जमीन मालिकों को संपत्ति कार्ड प्रदान किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 18, 2025 2:57 अपराह्न

SVAMITVA Scheme
Follow Us
---Advertisement---

SVAMITVA Scheme: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से PM Modi ने आज 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 50000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से लाखों किसानों को अभी तक लाभ मिल चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि किसानों के लिए यह प्रॉपर्टी कार्ड किसी वरदान से कम नहीं है।

SVAMITVA Scheme के तहत किसानों को कैसे मिलता है लाभ?

PM Modi ने SVAMITVA Scheme के तहत आज 65 लाख संपत्ति कार्ड बांटे है। इस योजना की बात करें तो मोदी सरकार द्वारा शुरू गई स्वामित्व योजना सर्वेक्षण के लिए नवीनतम ड्रोन तकनीक के माध्यम से गांवों में रहने वाले क्षेत्रों में घरों के मालिक परिवारों को ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान करता है। ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रगति को बढ़ाने की दृष्टि से प्रधान मंत्री द्वारा SVAMITVA योजना शुरू की गई थी।

SVAMITVA Scheme के तहत PM Modi ने बांटा प्रापर्टी कार्ड

आज से कुछ साल पहले गांव की जमीनों का कोई रिकॉर्ड नहीं रहता था, जिसके कारण संपत्ति मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गौरतल है कि SVAMITVA Scheme का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी संपत्ति पर बीना किसी दिक्कत के लोन प्रदान करना है। इसके अलावा कई ऐसी संपत्ति थी जिनका को प्रमाण नहीं था।

स्वामित्व योजना के माध्यम से लाखों लोगों को अपना जमीनी मालिकाना हक मिल चुका है। गौरतलब है कि इस दौरान PM Modi ने लोगों को संबोधित भी किया।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को मिल रहा स्वामित्व स्कीम का लाभ

SVAMITVA Scheme को 5 साल पहले शुरू की गई थी। जानकारी के मुताबिक अभी तक 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिसमें लक्षित गांवों में से 92% शामिल हैं। अब तक 1.53 लाख से अधिक गांवों के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। बता दें कि यह योजना पुडुचेरी, अंडमान, निकोबार, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीगढ़ में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026