---Advertisement---

US-China Tariff War: बड़ी खबर! चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाकार Donald Trump ने दिया कड़ा संदेश, US के इस कदम से भारत को कैसे होगा फायदा?

US-China Tariff War: व्हाइट हाउस ने चीन पर 104% टैरिफ लगाने की पुष्टि की, जो 9 अप्रैल यानी कल से लागू होगा। माना जा रहा है कि ट्रेड वॉर की शुरूआत को यह पहला कदम हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2025 11:18 अपराह्न

US-China Tariff War
Follow Us
---Advertisement---

US-China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर ने खतरनाक मोड़ ले लिया है, वहीं अब टैरिफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के फैसले वे भी सबको चौंका दिया है। मालूम हो कि बीते दिन यानि 7 April को चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा था कि अगर चीन द्वारा अमेरिका पर लगाए गए 34 प्रतिशत टैरिफ नहीं हटाया जाता है तो यूएस उसपर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। समाचार एजेंसी इंडिया टुडे की रिपोर्ट, व्हाइट हाउस ने चीन पर 104% टैरिफ लगाने की पुष्टि की, जो 9 अप्रैल यानी कल से लागू होगा। जिसे बाद पूरी दुनिया में भूचाल आ गया, लेकिन क्या आपको पता है कि US के इस कदम से भारत को फायदा मिलने की उम्मीद है, चलिए आपको बताते है पूरी जानकारी।

US-China Tariff War के बीच Donald Trump ने दुनिया को दिया कड़ा संदेश

आपको बता दें कि अभी दिन पहले ही Donald Trump ने चीन को चेतावनी दी थी, कि अगर वह अपना फैसला वापस नहीं लेते है तो उनपर 104 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा, जिसके बाद चीन ने जवाब दिया था कि हम झुकने वाले नहीं है, लेकिन अब व्हाइट हाउस ने चीन पर 104% टैरिफ लगाने की पुष्टि की, जो 9 अप्रैल यानी कल से लागू होगा। गौरतलब है कि इसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप का मच गया है, वहीं ट्रंप ने दुनियाभर को कड़ा संदेश दिया है और यह साफ कर दिया है कि अगर कोई उसकी बात नहीं मानेगा तो उसका भी ऐसी ही हाल होगा। हालांकि चीन की तरफ से अभी तक किसी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है. वहीं देखना दिलचस्प होगी कि चीन का अगल कदम क्या होगा?

US के इस कदम से भारत को कैसे होगा फायदा?

गौरतलब है कि US-China Tariff War के बीच भारत बहुत चतुराई से काम ले रहे है, इस मामले वह लगातार बातचीत कर रहा है। वहीं चीन पर 104 टैरिफ लगने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत को इससे कैसे फायदा होने जा रहा है, तो हम आपको बता दें कि जो सामान चीन अमेरिका को बेच रहा था, वह टैरिफ बढ़ने के बाद भारत को बेचना शुरू कर दिया है, इसके अलावा अचानक इतने गुणा टैरिफ लगने के बाद चीन की आर्थिक स्थिति चरमरा जाएगी, जिससे बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियां भारत का रूख करेंगी, साथ ही इसका असर चीन की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ने की उम्मीद है, मालूम हो कि भारत और चीन के रिश्ते कभी भी दोस्ताना नहीं रहे है, चीन हमेशा भारत को नीचा दिखाने के लिए कुछ न कुछ चाल चलता रहता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

नवम्बर 5, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Benjamin Netanyahu

अक्टूबर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026