---Advertisement---

इस राज्य में चलेगी देश की पहली Vande Bharat Metro Train, मात्र 30 रूपये से शुरू किराया; जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Metro Train: वंदे भारत ट्रेन के बाद अपने देश में Vande Bharat Metro Train की शुरूआत होने वाली है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। 16 सितंबर को देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की शुरूआत होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी इस मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2024 2:51 अपराह्न

Vande Bharat Metro Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Metro Train: वंदे भारत ट्रेन के बाद अपने देश में Vande Bharat Metro Train की शुरूआत होने वाली है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। 16 सितंबर को देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की शुरूआत होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी इस मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मालूम हो कि 15 सितंबर को पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। चलिए आपको बताते है देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की खासियत।

भुज से अहमदाबाद के बीच चलेगी Vande Bharat Metro Train

आपको बता दें कि यह नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेन गुजरात में पहली ट्रेन होगी जो दो शहरों के बीच हजारों यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। भुज से लेकर अहमादाबाद तक यह ट्रेन कुल 11 स्टेशनों पर रूकेगी।

इन स्टेशनों पर रूकेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

भारतीय रेलवे द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह ट्रेन भुज से चलेगी और अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, सामाखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, विरमगाम, चंदलोडिया, साबरमती होते हुए आखिरी में यह मेट्रो ट्रेन अहमदाबद स्टेशन पर पहुंचेगी।

क्यों खास है नई Vande Bharat Metro Train

मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्ष्म है। महज 5 घंटे 45 मिनट में यह ट्रेन करीब 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके अलावा यह मेट्रो ट्रेन सभी आधुनिक तकनीक से लैस होगी।

क्या रहेगा टाइम टेबल?

बता दें कि यह ट्रेन गुजरात के भुज से सुबह 5.05 मिनट से चलेगी। 5.34 मिनट पर यह अंजार स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद 6.36 बजे यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 6.56 पर यह ट्रेन सामाखियाली से रवाना होगी। जिसके बाद हलवद यह ट्रेन 7.55 मिनट पर आएगी। 8.25 पर ध्रांगध्रा, 9.25 पर विरमगाम, 10.03 पर चंदलोडिया, 10.15 पर साबरमती और 10.50 मिनट पर ट्रेन आखिरी स्टेशन अहमदाबाद पहुंचेगी।

कितना रहेगा किराया?

आपको बताते चले कि इसके किराये की शुरूआत 30 रूपये से होगी। इसके अलावा इसमे जीएसटी भी लगेगा। उदाहरण के लिए अगर अब 60 किलोमीटर की यात्रा करते है तो आपको लगभग 70 रूपये देना होगा, मतलब लगभग प्रति किलोमीटर पर 1 रूपये 20 पैसा लगेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026