---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train या तेजस राजधानी? दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए कौन सी ट्रेन होगी बेस्ट; दोनों ट्रेनों की टाइमिंग देख पकड़ लेंगे माथा; जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित और भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन को यानि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 12, 2025 2:13 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित और भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। वहीं कई मिडिया रिपोर्टस क तरफ से यह दावा किया जा रहा है। पहली ट्रेन का संचालन पटना से दिल्ली के बीच हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। इस इस लेख के माध्यम से बताएंगे आपको कि दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर या तेजस राजधानी ट्रेने इन दोनों में से कौन ही ट्रेन बेस्ट होने वाली है।

Vande Bharat Sleeper Train या तेजस राजधानी, टाइमिंग के लिहाज से कौन होगी बेस्ट

बता दें कि अभी दिल्ली से पटना के बीच कई प्रीमियम ट्रेनें चल रही है। उसमे से एक है तेजस राजधानी ट्रेन। टाइमिंग के लिहाज से यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण है। अगर इसके टाइमिंग की बात करें तो यह ट्रेन 1 हजार किलोमीटर की दूरी करीब 11:30 घंटे में पूरी करती है। वहीं अगर आने वाले वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से इस रूट पर दौड़गी यानि 7 से 8 घंटे में यह ट्रेन पटना पहुंचा देगी।

हालांकि स्पीड को लेकर अभी अधिकारिक तौर पर जानकारी सामने तो नहीं आई है, लेकिन इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। टाइमिंग के मामले में वंदे भारत ट्रेन बेस्ट रहने वाली है।

क्या होगा वंदे भारत ट्रेन का रूट और किराया

अगर तेजस राजधानी के किराए की बात करें तो 3rd एसी के लिए यात्रियों को करीब 2600 के आसपास चुकाना होगा। जिसमे खाना भी मिलेगा। 2nd एसी के लिए यात्रियों को 3445 देना होगा। इसके अलावा 1st एसी के लिए यात्रियों को 4240 देना होता है। वहीं अगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बात करें तो इसका भी किराया इन प्रीमियम ट्रेनों के आसपास रह सकता है हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी किराया की जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर रूट की बात करें तो तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होते हुए कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दिनदयाल उपाध्याय, दानापुर, पटना होते हुए सुबह राजेंद्र नगर ट्रर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वंदे भारत का रूट लगभग ऐसा ही रहने की उम्मीद है। साथ ही इस ट्रेन का संचालन शाम को ही होगा, ताकि पैसेंजर्स अपना जरूरी काम पूरा करके यात्रा के दौरान आराम कर सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026