---Advertisement---

Vande Bharat Train: माघ मेले के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यूपी के इस जिले से प्रयागराज तक दौड़ेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन; श्रद्धालु चंद मिनटों में कर सकेंगे संगम स्नान; जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश में एक और नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है,जो प्रयागराज के फाफामऊ तक चलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 28, 2025 12:48 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: प्रयागराज में लग रहे माघ मेले को लेकर यूपी सरकार तैयारियों में जुटी हुई है। 3 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले माघ मेले में देश-विदेश से भारी संख्या में लोग संगम स्नान करने के लिए आते है। वहीं अब रेलवे भी इसे लेकर तैयारियों मं जुट गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक और नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है,जो कई जिलों से होकर प्रयागराज के फाफामऊ तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलेगी। माना जा रहा है कि इससे लाखों श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। चलिए आपको बताते रूट व सभी जरूरी डिटेल।

माघ मेले के बीच इस जिले से होगा Vande Bharat Train का संचालन

प्रयागराज में शुरू होने जा रहे माघ मेले को लेकर यूपी सरकार के साथ-साथ रेलवे ने भी तैयारी भी शुरू कर दी है। 44 दिन चलने वाल इस मेले में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु संगम के तट पर आते है और स्नान करते है। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से प्रयागराज के फाफामऊ तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। बता दें कि इस ट्रेन का 13 जनवरी से 25 जनवरी तक संचालन किया जाएगा। दरअसल गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन अब प्रयागराज की जगह फाफामऊ तक चलेगी।

अगर इसके रूट की बात करें तो अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज में रहने वाले लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। इस ट्रेन के चलने के एक ही दिन में संगम स्नान करके श्रद्धालु अपने घर तक पहुंच सकते है। इसके इस ट्रेन से फाफामऊ स्टेशन से उतरकर यात्री सीधा गंगा पथ मार्ग से होते हुए संगम के तट पर पहुंच सकते है और वहां से पूजा स्नान करके अपने घर को लौट जाएंगे।

क्या होगा वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग?

अगर वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो यह सुबह गोरखपुर से 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी और 12 बजकर 15 मिनट पर फाफामऊ पहुंचेगी। अगर वापसी की बात करें तो यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर फाफामऊ स्टेशन से चलेगी और गोरखपुर रात को 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। यानि यात्री आसानी से स्नान पूजा-अर्चना करके दुबारा इसी ट्रेन से अपने घर पहुंच सकेंगे।

बता दें कि माघ मेला की शुरूआत 3 जनवरी से होगी और 15 फरवरी को इसका समापन होगा। वहीं अगर प्रमुख स्नान की बात करें तो 3 जनवरी 2026 – पौष पूर्णिमा, 15 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति, 18 जनवरी 2026 – मौनी अमावस्या, 23 जनवरी 2026 – वसंत पंचमी, 1 फरवरी 2026 – माघी पूर्णिमा, 15 फरवरी 2026 – महाशिवरात्रि शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026