---Advertisement---

Vande Bharat Train रूट में बड़ा फेरबदल, कटरा नहीं अब इस स्टेशन से होगा श्रीनगर तक सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन; जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। कटरा की जगह अब ट्रेन जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 24, 2026 5:48 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन रूट में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। मालूम हो कि माता वैष्णों देवी कटरा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन लगातार जारी है। यह सबसे लोकप्रिय रूटों में से एक है। वहीं अब 1 मार्च 2026 से इस रूट पर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। दरअसल कटरा की जगह अब जम्मू से श्रीनगर के बीच इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। जो कई मायने में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। कटरा स्टेशन पर अन्य राज्यों से कुछ चुनिंदा ट्रेन ही आती है, लेकिन जम्मू स्टेशन पर देश के सभी राज्यों से ट्रेनों का आगमन होता है। यानि जम्मू पहुंचने वाले यात्री आसानी से ट्रेन की मदद से श्रीनगर पहुंच सकेंगे। चलिए आपको बताते है सभी अहम जानकारी।

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में हुआ बड़ा फेरबदल

Jammu Links News की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू और कश्मीर में रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए उत्तरी रेलवे ने ट्रेन संख्या 26401/26402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार जम्मू तवी तक करने की घोषणा की है। इस विस्तार के साथ, वंदे भारत एक्सप्रेस अब जम्मू और श्रीनगर के बीच चलेगी। साथ ही 8 चयर कार की जगह अब इस रूट पर 20 चेयर कार वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन के नोटिस बोर्ड, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

क्या होगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

अगर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के टाइमिंग की बात करें तो ट्रेन नंबर 26401 जम्मू तवी से सुबह 6.15 मिनट पर चलेगी। माता वैष्णों देवी कटरा सुबह 8:08 बजे पर पहुंचेगी। इसके बाद बनिहाल जंक्शन पर ट्रेन 9:58 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का श्रीनगर पर 11:10 आगमन होगा। वापसी में श्रीनगर से यह ट्रेन दोपहर 2 बजे निकलेगी और 7 जम्मू तवी शाम 6 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी।

कई मायनों में यह रूट गेमचेंजर साबित होने जा रहा है, क्योंकि जम्मू से चलने से अब अन्य राज्यों से आए यात्री आसानी से श्रीनगर पहुंच सकेंगे। जबकि पहले उन्हें जम्मू से गाड़ी लेकर कटर पहुंचना होता था।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026