---Advertisement---

Make In India का कमाल! Canada समेत इन देशों ने Vande Bharat Train खरीदने में दिखाई रूचि, जानें पूरी डिटेल्स

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन का क्रेज विदेशों में दिख रहा है। कनाडा, चिली समेत कई देश इस ट्रेन को खरीदने में अपनी रूचि दिखा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 28, 2024 10:58 पूर्वाह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारत के बाद अब Vande Bharat Train का क्रेज विदेशों में देखने को मिल रहा है। Canada, चिली समेत कई देश इस ट्रेन को खरीदने में अपनी रूचि दिखा रहे है। गौरतलब है कि यह भारत की पहली Semi- High Speed ट्रेन है। वहीं यह अधिकतम 160 किलोमीटर की रफ्तार से पटरी पर दौड़ सकती है। बता दें कि Make In India के तर्ज पर बनाई गई यह ट्रेन देश के लगभग सभी हिस्सों में चलाई जा रही है, जिससे लोगों को सफर आसान हो गया है। भारत में बड़ी संख्या में लोग ट्रेन यात्रा करते है। इस ट्रेन के आने के बाद आवागमन और तेज हो गया है।

इन देशों ने दिखाई रूचि

जानकारी के मुताबिक चिली, Canada, मलेशिया जैसे देशों ने इसके आयात में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक इसके लागत समेत कई कारणों से इन देशों ने वंदे भारत ट्रेन में रूचि दिखाई है। इससे पहले भी Make In India के तर्ज पर बनाई गई कई ऐसी चीजें है जो भारत बड़ी संख्या में दुनिया के कई देशों को देता है।

Vande Bharat Train की कुछ खास विशेषताएं

सूत्रों के मुताबिक कनाडा समेत कई देश ने Vande Bharat Train को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है, जिसका सबसे बड़ा कारण है इसकी लागत, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, अन्य देशों में ट्रेनों के बनाने में करीब 160 से 180 करोड़ रूपये की लागत आती है। वहीं इस ट्रेन की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन को बनाने में लगभग 120 से 130 करोड़ रूपये की लागत आती है,

जो बाकी देशों के मुकाबले काफी कम है। इसके अलावा जब स्पीड की बात आती है तो भी वंदे भारत अब्बल आती है। मालूम हो कि Vande Bharat Train को 0 से 100 स्पीड तक पहुंचने में सिर्फ 52 सेकेंड लगते हैं, जो जापान की बुलेट ट्रेन से भी कम है। बुलेट ट्रेन को 0 से 100 की स्पीड पहुंचने 54 सेकेंड का समय लगता है।

जल्द आने वाली है स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

मालूम हो कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले ही स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी दी थी। दरअसल इस साल के आखिरी में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह नार्मल वंदे भारत ट्रेन और अधिक अत्याधुनिक होगी। इसके अलावा इसमे यात्रियों को सोने की सुविदा भी प्रदान की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026