---Advertisement---

140 नहीं अब इतने की स्पीड से Vande Bharat Train भरेगी फर्राटा; रूट जान खुशी से झूम उठेंगे यात्री; जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Train: पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन अब अपने अधिकतम स्पीड से दौड़ने के लिए तैयार है। जो 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2025 5:01 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन अब अपने अधिकतम स्पीड से दौड़ने के लिए तैयार है। बता दें कि अभी वंदे भारत ट्रेन अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है, लेकिन रेलवे इसे अपने अधिकतम स्पीड पर चलाने की विचार कर रही है, जिसे 8 घंटे की दूरी 6 से 7 घंटे में पूरी हो सकती है। बता दें कि लगभग सभी राज्यों से Vande Bharat Train का संचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि अभी वंदे भारत ट्रेन 800 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में कंप्लीट करती है। वहीं जब 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से यह ट्रेन चलेगी, तो यात्रियों का काफी समय बचेगा।

140 नहीं अब इतने की स्पीड से होगा Vande Bharat Train का संचालन

दरअसल रेलवे जल्द निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बना रहा है, हालांकि इससे पहले इसका ट्रायल किया जाएगा। मालूम हो कि नई दिल्ली से आगरा के बीच ट्रैक को अपग्रेड किया गया है, जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिसका ट्रायल जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यानि पहली बार ऐसा होगा जब कोई Vande Bharat Train अपने अधिकतम स्पीड पर चलेगी। जिससे यात्रियों की जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत ट्रेन की औसत स्पीड 120-130 प्रति घंटे की रफ्तार होगी, तो वहीं अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी।

निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत ट्रेन का आगरा पर होगा स्टॉपेज

जानकारी के मुताबिक पिछले 6 महीने से निजामुद्दीन-इंदौर वंदे भारत की मांग की जा रही थी, वहीं माना जा रहा है कि जल्द रेलवे इसको मंजूरी दे सकता है, सबसे खास बात है कि इस ट्रेन का स्टॉपेज आगरा में ही होगा। बता दें कि बड़ी संख्या में लोग आगरा और मथुरा घूमने के लिए वहां पर पहुंचते है, जिसे देखते हुए रेलवे इसका स्टॉपेज आगरा रखा जाएगा। हालांकि अभी तक इसके किराए और रूट को लेकर किसी प्रकार का अधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन पहली बार यात्रियों 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से Vande Bharat Train में सफर कर सकेंगे। यह पहली बार होगा, जब कोई ट्रेन अधिकारिक तौर पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026