---Advertisement---

यूपी के इस जिले से वाराणसी तक होगा Vande Bharat Train का संचालन; यात्री कर सकेंगे सकेंगे रामलला और काशी विश्वनाथ के दिव्य दर्शन; जानें रूट

Vande Bharat Train: रेलवे ने पश्चिमी यूपी को बड़ी खुशखबरी देते हुए मेरठ से चलने वाली वंदे भारत को अयोध्या से बढ़ाकर वाराणसी तक कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2025 4:34 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देशभर में लगातार वंदे भारत ट्रेन का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है। देश के लगभग हर राज्यों से देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन का संचालन लगातार जारी है। इसी बीच रेलवे ने पश्चिमी यूपी के लोगों को बड़ी खुशखरी देते हुए मेरठ से चलने वाली Vande Bharat Train को अयोध्या से बढ़ाकर वाराणसी तक कर दिया है। यानि अब यात्री रामलला के साथ-साथ काशी विश्वनाथ के भी दिव्य दर्शन कर सकेंगे। बताते चले कि इस ट्रेन का संचालन मेरठ से लखनऊ के बीच ही होता था, लेकिन इसे बढ़ाकर अब वाराणसी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है, रूट और इससे जुड़ी अन्य जानकारी।

इस जिले से वाराणसी तक होगा Vande Bharat Train का संचालन

बता दें कि पश्चिमी यूपी में रहने वाले लोगों के लिए वाराणसी की पहुंच बेहद आसान हो गई है। रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए मेरठ से चलने वाली Vande Bharat Train के रूट को बढ़ाकर वाराणसी तक कर दिया है, पहले यह ट्रेन मेरठ से लखनऊ के बीच चलती थी, लेकिन अब इसका ठहराव अयोध्या और वाराणसी में भी कर दिया गया है। यानि अब मेरठ, सहरानपुर और आसपास के रहने वाले लोग रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।

क्या है मेरठ-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का टाइमिंग?

अगर मेरठ वाराणसी Vande Bharat Train के रूट की बात करें तो यह ट्रेन सुबह 6:35 मिनट पर मेरठ सिटी जंक्शन से चलेगी, 7:15 मिनट पर यह ट्रेन हापुड़ पहुंचेगी, 8:35 मिनट पर मुरादाबाद, 10:04 मिनट पर बरेली, 1:45 पर लखनऊ, 3:53 पर अयोध्या धाम जंक्शन और शाम 6:25 मिनट पर वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। यानि करीब 11 घंटे में यह ट्रेन मेरठ से वाराणसी पहुंचेगी। गौरतलब है कि इस रूट के शुरू होने के बाद अब यात्रियों को नई दिल्ली और गाजियाबाद जानें की जरूरत नहीं होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026