---Advertisement---

हाई सिक्योरिटी के साथ कटरा- श्रीनगर रूट पर फर्राटा भरेगी Vande Bharat Train, यात्रियों को इन कड़े नियमों का करना होगा पालन; जानें खासियत

Vande Bharat Train: कटरा श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी 19 अप्रैल को हरी झंडी दिखा सकते है। जिसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 11, 2025 6:27 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: आजादी के बाद पहली बार ऐसा होगा जब कोई हाईस्पीड ट्रेन कटरा से कश्मीर की खूबसूरत वादियों से होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 19 अप्रैल को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते है। जिसके बाद आम यात्रियों के लिए Vande Bharat Train शुरू हो जाएगी, जानकारी के मुताबिक इस रूट पर हाई सिक्योरिटी के साथ इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मालूम हो कि यह ट्रेन कश्मीर के कई स्टेशनों से होकर श्रीनगर पहुंचेगी, जिसकी वजह से अन्य ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन में हाई सिक्योरिटी रहेगी, साथ ही यात्रियों को कड़े सुरक्षा नियमों का भी पालन करना होगा। चलिए आपके बताते है इससे जुड़ी एक-एक जानकारी।

हाई सिक्योरिटी के बीच Vande Bharat Train का होगा संचालन

जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को अधिकारिक तौर पर कटरा से श्रीनगर के बीच Vande Bharat Train का संचालन शुरू हो सकता है। वहीं अगले दिन यानि 20 अप्रैल से आम लोगों के लिए यह ट्रेन उपलब्ध हो सकती है। अब खबर ये सामने आ रही है, कि इस ट्रेन का संचालन हाई सिक्योरिटी के बीच किया जाएगा, यानि प्लेटफार्म के साथ- साथ इस ट्रेन के अंदर भी सुरक्षाबलों की तैनाती हो सकती है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके, वहीं जिस स्टेशन पर यह ट्रेन रूकेगी, उस प्लेटफार्म पर सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा सिक्योरिटी को लेकर कई बैठके भी की गई है, और एक पूरा प्लान तैयार किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्रियों को इन नियमों का करना होगा पालन

सूत्रों के मुताबिक ट्रेन चलने से 1-2 घंटे पहले ही यात्रियों को कटरा स्टेशन पहुंचना होगा, जिसके बाद उनके एक-एक सामान की चेकिंग की जाएगी, चेंकिग के बाद यात्रियों को ट्रेन में बिठाया जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच यात्री श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, साथ ही रेलवे की तरफ से कुछ सामान ले जानें पर भी प्रतिबंध हो सकता है। हालांकि इसे लेकर हमे थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि सुरक्षा को लेकर रेलवे ने किसी प्रकार का दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि संंचालन से पहले रेलवे इसका ऐलान कर सकता है।

कटरा- श्रीनगर Vande Bharat Train की खासियत

बता दें कि अन्य Vande Bharat Train की तरह यह ट्रेन काफी अलग होने वाली है, क्योंकि इस ट्रेन को कश्मीर के वेदर के हिसाब से बनाया गया है, यानि अगर तापमान -30 डिग्री भी होता है और पटरियों पर बर्फ गिरती है तो भी यह ट्रेन आसानी से चल पाएगी इसके अलावा इस ट्रेन में गर्म पानी की सुविधा, ट्रेन के अंदर हीटर, समेत कई खासियत होंगी, जो इस ट्रेन को बिल्कुल अलग बनाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026