---Advertisement---

Visa Rule: इंडियन पासपोर्ट का डंका! दुनिया के 10 देश जहां भारतीयों को नहीं लेना पड़ता है वीजा, जानें डिटेल

Visa Rule: अगर आप भी विदेश घूमना चाहते है और वीजा को लेकर चिंतित है तो बिल्कुल परेशान न हो। यह देश दे रहे है वीजा ऑन अराइवल की सुविधा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2024 6:27 अपराह्न

Visa Rule
Follow Us
---Advertisement---

Visa Rule: अगर आप भी घूमने के शौकीन है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। अगर आप भी विदेश घूमना चाहते है और वीजा को लेकर चिंतित है तो बिल्कुल परेशान न हो। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है दुनिया के टॉप 10 देश जो भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करते है यानि आप उस देश में उतरकर आसानी से वीजा प्राप्त कर सकते है।

मालदीव

गौरतलब है कि मालदीव भारतीयों के लिए घूमने की फेवरेट जगहों में से एक है। हिंद महासागर में स्थित, ग्रांड आइलैंड समूह एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आकर्षण है।

श्रीलंका

श्रीलंका भारत का पड़ोसी राज्य है। जहां भगवान श्री राम जी ने रावण का वध किया था। कई भारतीय सोने की लंका को देखने श्रीलंका जाते है। भारतीय पर्यटक अधिकतम 30 दिनों के प्रवास के लिए आगमन पर डबल-एंट्री वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।

थाईलैंड

भारतीय पर्यटक के लिए थाईलैंड घूमने के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय आगमन पर वीज़ा और आगमन पर ई-वीज़ा दोनों के लिए पात्र हैं।

कतर

भारी संख्या में भारतीय काम के सिलसिले में कतर जाते है। वहीं अगर भारतीय कतर घूमने के लिए जाते है तो उन्हें वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है।

इंडोनेशिया

जब आप इंडोनेशिया के बारे में सोचते हैं, तो बाली पहला नाम है जो आपके दिमाग में आता है क्योंकि यह वहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

ईरान

भारतीय पासपोर्ट धारक अधिकतम 30 दिनों के प्रवास के लिए ईरान में आगमन पर वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।

कंबोडिया

आपको बताते चले कि आगमन पर कंबोडिया वीज़ा सेवाओं का लाभ नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और सिएम रीप अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लिया जा सकता है। भारतीय पर्यटक आसानी से वीजा के लिए अप्लाई कर सकते है।

फिजी

प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग मे स्थित फिजी एक द्वीपसमूह है जो अपने पहाड़ों, समुद्र तटों, चट्टानों और लैगून के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

म्यांमार

म्यांमार के भारत के साथ लंबे समय से सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं और यह उन देशों में से एक है जो भारतीय नागरिकों को आगमन पर वीजा प्रदान करता है।

जॉर्डन

एक देश के रूप में जॉर्डन का एक दिलचस्प इतिहास है जिसे बहुत से यात्री जानना पसंद करते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026