---Advertisement---

अडानी के बाद कौन होगा Hindenburg Research का शिकार? ट्वीट ने दुनियाभर में मचाई खलबली

Hindenburg Research: दुनिया की मशहूर शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने ट्वीट करके चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है। हिंडनबर्ग ने अपने ट्वीट में लिखा कि जल्द ही एक बड़ी रिपोर्ट आ रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2023 1:45 अपराह्न

Hindenburg Research
Follow Us
---Advertisement---

Hindenburg Research: भारत के मशहूर कारोबारी गौतम अडानी के अडानी ग्रुप (Gautam Adani) पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Research) ने काफी बड़ा बवाल मचाया था। इससे अडानी समूह को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में हिंडनबर्ग ने एक नई रिपोर्ट लाने के संकेत दिए हैं। आपको बत दें कि अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म ने एक ट्वीट करके बड़ा खुलासा करने का दावा किया।

हिंडनबर्ग ने ट्वीट कहा मचाई खलबली

हिंडनबर्ग रिसर्च ने ट्वीट करके कहा कि जल्द ही एक बड़ी रिपोर्ट आ रही है। इससे पहले हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को अडानी समूह को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट पेश की थी। उस रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने कई गंभीर आरोप लगाएं थे। इस रिपोर्ट के बाहर आने के बाद अडानी समूह को बड़ा झटका लगा था।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Hindenburg के ट्वीट से चर्चाओं का दौर शुरू

वहीं, हिंडनबर्ग के इस ट्वीट के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोग तरह-तरह के अंदाजें लगा रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद दुनियाभर में ये उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर हिंडनबर्ग इस बार किसके नाम का खुलासा करेगा। कई लोग अमेरिका के बैंकों से इसे जोड़ रहे हैं।

अडानी समूह को लगा था बड़ा झटका

हिंडनबर्ग रिसर्च के आने के बाद अडानी समूह को बड़ा झटका लगा था। अडानी समूह की कुल संपत्ति में बड़ी गिरावट देखी गई थी। आंकड़ों के मुतबिक, अडानी की 150 अरब डॉलर की संपत्ति घटकर 53 अरब डॉलर रह गई थी। रिपोर्ट के आने से पहले दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे। मगर रिपोर्ट आने के बाद वह  दुनिया के अमीरों की सूची में 35वें नंबर पर पहुंच गए। अडानी समूह की कई कंपनियों में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Hindenburg ने कई कंपनियों के खिलाफ जारी की है रिसर्च

हिंडनबर्ग रिसर्च अडानी से पहले भी कई कंपनियों के संबंध में बड़ी रिपोर्ट जारी कर चुका है। इससे पहले कनाडा, अमेरिका औऱ चीन की कंपनियों को लेकर अलग-अलग 18 रिपोर्ट को जारी किया था। इनमें अधिकतर कंपनियां अमेरिका की थी, जिनपर कई गंभीर आरोप लगे। साल 2020 में हिंडनबर्ग ने इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने वाली कंपनी निकोला कॉर्प के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की थी। इसके बाद कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026