---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: मेरठ, भोपाल और रांची में धुंध तो चेन्नई में झमाझम बारिश के आसार! जानें पटना और दिल्ली में मौसम का ताजा हाल?

Aaj Ka Mausam: 13 नवंबर को भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा ये सवाल लोगों के ज़हन में तेजी से उठ रहा होगा? आपके तमाम सवालों का जवाब देने और मौसम की ताजा स्थिति से अवगत कराने के लिए मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2024 12:10 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: 13 नवंबर को भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहेगा ये सवाल लोगों के ज़हन में तेजी से उठ रहा होगा? आपके तमाम सवालों का जवाब देने और मौसम की ताजा स्थिति से अवगत कराने के लिए मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी (IMD) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 13 नवंबर (Aaj Ka Mausam) की सुबह मेरठ, भोपाल और रांची में धुंध छाने तो वहीं चेन्नई में झमाझम बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं। इसके अलावा पटना और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी धुंध नजर आ सकती है।

Aaj Ka Mausam- UP, दिल्ली और उत्तराखंड में मौसम का हाल?

जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। 13 नवंबर के दिन मौसम के ताजा हालात की बात करें तो मेरठ, आगरा, औरैया, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में आज घना धुंध नजर आ सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना भी हैं। वहीं गोरखपुर, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर और बहराइच समेत अन्य इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो अशोक विहार, लोधी रोड, पालम और आया नगर समेत कुछ अन्य इलाकों में 13 नवंबर की सुबह धुंध नजर आ सकती है। वहीं आनंद विहार, जफरपुर, नजफगढ़, पीतमपुरा और बवाना समेत अन्य इलाकों में मौसम साफ नजर आने और हल्का धूप खिलने की संभावना है।

दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरता नजर आ सकता है। इसी क्रम में 13 नवंबर की सुबह उत्तरकाशी, देहरादून, मुक्तेश्वर और टिहरी गढ़वाल समेत अन्य कुछ जिलों में कुहासा छाने के साथ सिहरन महसूस हो सकती है। वहीं पंतनगर, हरिद्वार, बागेश्वर और चंपावत समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

राजस्थान, MP और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान की राजधानी जयपुर के अलावा कोटा, उदयपुर और श्रीगंगानगर में 13 नवंबर की सुबह हल्की धुंध छाने के आसार हैं। वहीं अजमेर, बाढ़मेर, चुरू, जैसलमेर और बीकानेर में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की प्रबल संभावना है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, सतना और रीवा में 13 नवंबर की सुबह धुंध नजर आ सकती है। वहीं तालुन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, कल्याणपुर और सागर में मौसम साफ रहने और धूप खिलने के आसार हैं।

हरियाणा में भी मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। इसी क्रम में 13 नवंबर की सुबह चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार के अलग-अलग हिस्सों में धुंध छाने और तापमान गिरने की संभावना है। इस दौरान लोगों को देर सुबह तक हल्की ठंड महसूस होगी। इन क्षेत्रों से इतर रोहतक, महेन्द्रगढ़, करनाल और डामला में मौसम साफ रहने की संभावना है।

देश के इन हिस्सों में बारिश की संभावना?

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इन सबसे इतर दक्षिण में मौसम का हाल बिल्कुल अलग है। आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो 13 से 16 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना ह। इसके अलावा 13 और 14 को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में भी भारी बारिश दर्ज की जा सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026