---Advertisement---

Aaj ka Mausam: भारी बारिश ने मुंबई और गुजरात में मचाई तबाही, इन राज्यों में IMD का अलर्ट, जानें पूरी डिटेल

Aaj ka Mausam: देश के हिस्सों में मानसून की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बारिश से कई राज्यों का हालात खराब हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 20, 2024 10:11 अपराह्न

Aaj ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Mausam: देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून की बारिश जोरों पर है। गौरतलब है कि देश की अलग- अलग हिस्सों में मानसून की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं आज मुंबई और गुजरात में जगह-जगह भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई हैपूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 21 से 23 जुलाई यानी 3 दिन तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। मुंबई में कई जगहों पर लोगों के घर में पानी घुस गया है।

मुंबई और गुजरात में भारी बारिश से मची तबाही

आज सुबह से ही मुंबई और गुजरात में भारी बारिश हो रही है पुणे में प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश दे दिया है। वहीं मुंबई के कई इलाकों में लोगों को जलजमाव से दो चार होना पड़ा। बता दें कि गुजरात में बांध हाई अलर्ट पर है। पोरबंदर में बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग अपना घर छोड़कर टेंट में रहने के लिए मजबूर है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात है, साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून से लेकर कई मैदानी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के अधिकांश जिलों में आने वाले 24 से 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

गौरतलब है राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन लोगों को अभी भी गर्मी से मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम बदल सकता है। विभाग ने बताया कि, दिल्ली में 21 से 23 जुलाई यानी 3 दिन तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Price Hike

जून 7, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026