---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश समेत इन राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, कल दिल्ली में होगी झमाझम बारिश; देखें वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 8, 2024 11:48 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। गौरतलब है कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने के कारण 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार में विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि इससे पहले भारी बारिश के कारण जाल माल का काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने हरियाणा के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब, पश्चिमी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दिल्ली- एनसीआर में होगी झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी बारिश देखने को मिली। सुबह कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर को झमाझम बारिश हुई। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गरमी से राहत मिलेगी।

यूपी- बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण, शिवहर , मधुबनी, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी, किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक देवरिया, गोरखपुर समेत सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026