---Advertisement---

Aaj Ka Musam: पटना, जयपुर और रांची समेत इन शहरों में धुंध की दस्तक! क्या Chhath Puja से पहले कहर बरपाएगी ठंड?

Aaj Ka Musam: उत्तर-भारत के विभिन्न राज्यों में इन दिनों छठ पूजा (Chhath Puja 2024) की धूम है। प्रकाश पर्व दिवाली बीतने के बाद लोग बेसब्री से संध्या अर्घ्य (Sandhya Arghya) और उषा अर्घ्य (Usha Arghya) का इंतजार कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2024 12:10 पूर्वाह्न

Aaj Ka Musam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Musam: उत्तर-भारत के विभिन्न राज्यों में इन दिनों छठ पूजा (Chhath Puja 2024) की धूम है। प्रकाश पर्व दिवाली बीतने के बाद लोग बेसब्री से संध्या अर्घ्य (Sandhya Arghya) और उषा अर्घ्य (Usha Arghya) का इंतजार कर रहे हैं। छठ पूजा से पहले सर्दी भी दस्तक देती नजर आ रही है।

मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी की गई पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो 7 नवंबर की सुबह पटना (Patna), रांची (Ranchi) और जयपुर समेत कई अन्य शहरों में धुंध (Aaj Ka Musam) छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा रात्रि के समय में तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना भी है जिससे छठ पूजा (उषा अर्घ्य) से पहले ठंड का आलम बढ़ता नजर आ सकता है।

Aaj Ka Mausam- IMD का पूर्वानुमान

7 नवंबर के लिए मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया जा चुका है। इसके तहत देर सुबह पटना, रांची, जयपुर, कोटा, पालम समेत न्यू दिल्ली के कुछ प्रमुख शहरों में धुंध छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि धुंध की दस्तक के साथ ही तापमान पर भी असर पड़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दावा किया जा रहा है कि इस व्यापक परिवर्तन के कारण छठ पूजा (उषा अर्घ्य) से पहले ठंड कहर बरपाती नजर आ सकती है और लोगों को सिहरन महसूस हो सकती है।

Aaj Ka Mausam- क्या Delhi में छाएगी धुंध की चादर?

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) की बात करें तो 7 नवंबर की सुबह यहां कुछ प्रमुख इलाकों में धुंध की चादर छाए रहने के आसार हैं। इसमें आयानगर, पालम और न्यू दिल्ली के कुछ इलाके शामिल हैं। वहीं पीतमपुरा, नजफगढ़, जफरपुर कलां, मुंगेशपुर, आनंद विहार, अक्षरधाम, अशोक विहार समेत अन्य आवासीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है।

UP में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो आज यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ में देर सुबह धुंध छाए रहने और फिर मौसम साफ होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, बहराइच, बरेली, पीलीभीत और मेरठ में भी हल्की धुंध नजर आ सकती है। वहीं ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है।

Rajasthan में मौसम का मिजाज!

राजस्थान की बात करें तो यहां 7 नवंबर की सुबह जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर जैसे स्थान पर धुंध छाए रहने के आसार हैं। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, चुरू और बाढ़मेर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में तापमान तेजी से प्रभावित होता नजर आ सकता है जिसका असर मौसम पर पड़ेगा।

क्या MP में दस्तक देगी ठंड?

मध्य प्रदेश (MP) की बात करें तो 7 नवंबर की सुबह ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना और रीवा प्रांत में देर सुबह धुंध नजर आने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में लोगों को सुबह सिहरन महसूस हो सकती है। वहीं राजगढ़, होसंगाबाद, तालुन, छिंदवाड़ा, कल्याणपुर समेत अन्य स्थानों पर धूप खिलने के साथ मौसम साफ होने के आसार हैं।

Uttarakhand में करवट बदल रहा मौसम!

देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड राज्य में मौसम तेजी से करवट बदलता नजर आ रहा है। IMD की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक 7 नवंबर की सुबह नैनीताल, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी जैसे इलाकों में धुंध छाने के आसार हैं। वहीं गोचर, मुक्तेश्वर, पंतनगर, हरिद्वार और बागेश्वर समेत अन्य स्थानों पर हल्की धूप खिलने के साथ मौसम साफ नजर आ सकता है।

Haryana में मौसम का हाल

हरियाणा की बात करें तो 7 नवंबर की सुबह कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़, हिसार समेत अन्य कुछ शहरों में धुंध नजर आ सकती है। इस दौरान ठंडी हवा चलने की संभावना भी है जिससे लोगों को सिहरन महसूस हो सकती है। वहीं रोहतक, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम और जगदीशपुर समेत अन्य प्रमुख इलाकों में धूप खिलने के साथ मौसम साफ नजर आने की पूरी संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026