---Advertisement---

रायपुर के बाद अब बिलासपुर में महारैली की तैयारी, 2 जून को हुंकार भरेगी AAP, अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भी होंगे शामिल

AAP: रायपुर के बाद अब बिलासपुर में AAP महारैली की तैयारी कर रही है। 2 जून को पार्टी ने यहां से हुंकार भरेग। इसमें अरविंद केजरीवाल और CM मान भी शामिल होंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 11:48 पूर्वाह्न

AAP
Follow Us
---Advertisement---

AAP: दिल्ली और पंजाब का किला फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी अब छत्तीसगढ़ चुनाव की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ बनाने के लिए AAP लगातार रैली और जनसभाएं कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर में चुनावी शंखनाद करने के बाद अब AAP बिलासपुर में हुंकार भरने की तैयारी कर रही है।

2 जून को बिलासपुर में होगी महारैली

आम आदमी पार्टी 2 जून को बिलासपुर में महारैली करने जा रही है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस रैली में AAP के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे। इससे पहले रायपुर में हुई महारैली के दौरान भी दोनों नेता रैली में शामिल हुए थे। दरअसल, रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए फिर पार्टी के दोनों बड़े नेताओं को बुलाया गया है।

छत्तीसगढ़ में AAP चला रही कैंपेन

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर AAP भी अब एक्टिव हो गई है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश में सदस्यता अभियान भी चला रखा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि लोग इसमें बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। AAP कार्यकर्ता डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं और लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया जा रहा है। लोगों को AAP पर भरोसा दिलाया जा रहा है, की अगर छत्तीसगढ़ में AAP की सरकार बनती है तो यहां भी दिल्ली की तरह विकास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी पर बड़ी बात बोल गए ये कांग्रेस नेता, कहा- मौका था, पर उन्होंने गंवा दिया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

कल का मौसम 3 March 2026

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026