---Advertisement---

Ghaziabad News: धर्मांतरण मामले में नया खुलासा, बच्चों पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था आरोपी, दिया था ये लालच

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बच्चों के धर्मांतरण मामले में एक नया खुलासा हुआ है। बच्चों पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 8, 2023 4:32 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बच्चों के धर्मांतरण मामले में एक नया खुलासा हुआ है। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए धर्मांतरण के इस मामले में बच्चों पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो ने बच्चों का ब्रेन वॉश किया था, जिसके बाद वह उन पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। इस बात का खुलासा बच्चों से हुई पूछताछ में हुआ है।

बच्चों पर इस्लाम कबूल करने का था दबाव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले का मास्टरमाइंड शाहनवाज गाजियाबाद के राजनगर निवासी किशोर को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस पछुताछ में किशोर ने बताया कि बद्दो ने पहले उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मनाया, फिर उस पर अन्य बच्चों के धर्मांतरण का दबाव बनाया। किशोर के मुताबिक उस पर उसके ही चार दोस्तों के धर्मांतरण का दबाव था। लेकिन, उसने ऐसा करने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Orissa Train Accident से चंद सेकंड पहले का वीडिया आया सामने, देखिए कैसे चीख और अंधेरे में समा गई सैकड़ों जिंदगियां

आरोपी ने दिया था दुबई ले जाने का लालच

किशोर ने बताया कि बद्दो कई और बच्चों के साथ भी ऐसा कर रहा था। सबसे पहले वह एक बच्चे का ब्रेन वॉश कर उसका धर्म परिवर्तन करवाता था। उसके बाद उसे ही मोहरे की तरह इस्तेमाल करता था। अगर आगे के बच्चे मान जाते थे, तो वह खुद ही उनसे संपर्क करता था। पुलिस पुछताछ और बद्दो के चैट्स से ये भी पता चला है की बद्दो बच्चों को दुबई ले जाने का लालच दे रहा था। उसने बच्चों से कहा था कि अगर बच्चे धर्म परिवर्तन कर लेते हैं तो वे उन्हें धुमाने के लिए दुबई ले जाएगा।

क्या है मामला ?

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से दिन में पांच बार कही जा रहा था। पूछने पर उसने बताया कि वह जिम जाता है। जिस पर पिता को शक हुआ। एक दिन जब पिता ने बच्चे का पिछा किया तो पता चला की वह जिम नहीं बल्कि मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था। जिसके बाद पित ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी। उसने बताया कि मुंबई के एक शख्स से उसने ऑनलाइन गेम खरीदी थी। इसके बाद उस शख्स ने बच्चे का ब्रेन वॉश किया।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026