---Advertisement---

Haryana Violence: हरियाणा में हुई हिंसा के बाद दिल्ली में अलर्ट, पुलिस ने बॉर्डर पर बढ़ाई पेट्रोलिंग, जगह-जगह तैनात की फोर्स

Haryana Violence: हरियाणा में हुई हिंसा के बाद अब दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई है। हिंसा की आग दिल्ली तक न पहुंचे इसलिए जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 2, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Haryana Violence
Follow Us
---Advertisement---

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। दोनों जगह हुई हिंसा की घटनाओं में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, कई लोग घायल हुए हैं। हरियाणा पुलिस भी लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंसा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिंसा का आग कहीं दिल्ली न पहुंच जाए, इसको लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट हो गई है।

बॉर्डर पर बढ़ाई पेट्रोलिंग

दिल्ली से सटे हरियाणा में हो रही हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इसके साथ ही जगह-जगह पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से किसी भी तरह के उपद्रव में शामिल न होने की अपील की।

अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आसपास जो घटनाएं हो रही हैं उस पर पुलिस की पूरी नजर है। दिल्ली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि हम किसी भी तरह के हालातों का सामना करने के लिए तैयार हैं। जगह-जगह पुलिस बस की तैनात की गई है।

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई तरह के आपत्तिजनक और हिंसा भड़काने वाले पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि हरियाणा में हुई हिंसा भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भड़की थी। VHP की रैली पर पथराव के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किए गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026