---Advertisement---

MCA चीफ Amol Kale के निधन से मुंबई में पसरा सन्नाटा, डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस ने भी दी श्रद्धांजलि; देखें वीडियो

Amol Kale: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले का बीते दिनों, न्यूयॉर्क में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गया था। इसके बाद आज उनके पार्थिव शरीर को मुंबई में स्थित उनके आवास पर लाया गया है जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करने को जुट रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2024 3:43 अपराह्न

Amol Kale
Follow Us
---Advertisement---

Amol Kale: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले का बीते दिनों, न्यूयॉर्क में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गया था। इसके बाद आज उनके पार्थिव शरीर को मुंबई में स्थित उनके आवास पर लाया गया है जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करने को जुट रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व राज्य में बीजेपी के चीफ चन्द्रशेखर बावनकुले भी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। इस पूरे प्रकरण का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किया गया है जिसमें देवेन्द्र फडणवीस अमोल काले को अंतिम सम्मान देते नजर आ रहे हैं।

Amol Kale के निधन से पसरा सन्नाटा

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले के निधन से मुंबई समेत महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सन्नाटा पसरा है।

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा जुटी है कि सुरक्षा कारणों से पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है।

डिप्टी सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नामी शख्सियत व क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ अमोल काले के निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व सूबे के कद्दावर नेता देवेन्द्र फडणवीस भी इसी क्रम में उनके आवास पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए। उनके साथ राज्य बीजेपी के चीफ चन्द्रशेखर बावनकुले भी नजर आए। इसके अलावा सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व एनसीपी, शिवसेना के कई कद्दावर नेता भी अमोल काले को नमन करने पहुंचे।

अंतिम दर्शन को पहुंचे क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे

MCA चीफ अमोल काले के निधन की सूचना से क्रिकेट जगत में भी शोक का माहौल है। इसी क्रम में क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे भी आज मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजिंक्या रहाणे के अलावा क्रिकेटर धवन कुलकर्णी भी अमोल काले के आवास पर नजर आए जहां उन्होंने पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो ‘वायरल भयानी’ नामक इंस्टाग्राम हैंडल से जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026