---Advertisement---

गुजरात निकाय चुनाव में मतदान से पहले वोटर्स से Anurag Dhanda की अपील! AAP संयोजक के विचारों को साझा कर विकास पर दिया जोर

आप नेता Anurag Dhanda ने गुजरात निकाय चुनाव में मतदान से पहले वोटर्स से खास अपील कर पार्टी उम्मीदवारों को समर्थन देने की बात कही है। अनुराग ढ़ांडा ने आप संयोजक के विचारों को साझा कर विकास पर जोर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 26, 2026 4:06 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: गुजरात में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। आगामी कल 26 अप्रैल को यहां मतदान होंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। बीजेपी, कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी नगर निकाय चुनाव के मैदान मे हैं। ऐसे में आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढ़ांडा ने मतदाताओं से पार्टी के लिए समर्थन की अपील की है। अनुराग ढ़ांडा ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के विचारों को साझा करते हुए बड़ी संख्या में मतदाताओं को मतदान करने और पार्टी की समर्थन करने की अपील की है।

निकाय चुनाव में मतदान से पहले वोटर्स से Anurag Dhanda की अपील!

आप नेता ने गुजरात निकाय चुनाव में मतदान से पहले वोटर्स से खास अपील करते हुए अपना पक्ष रखा है।

अनुराग ढ़ांडा ने पार्टी संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की एक पोस्ट साझा करते हुए मतदाताओं से आप को समर्थन देने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल लिखते हैं कि “मैं गुजरात के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। आपके क्षेत्र का विकास, आपकी समस्याओं का समाधान। सब आपके वोट पर निर्भर करता है।” पार्टी संयोजक के इन विचारों को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने इस एक्स पोस्ट को रिपोस्ट किया है। ये अनुराग ढ़ांडा के समर्थन को दर्शाता है।

महानगरपालिका के साथ नगरपालिका और जिला पंचायत के लिए होगा मतदान!

गुजरात में आगामी कल यानी 26 अप्रैल को 15 महानगरपालिका, 84 नगरपालिका, 13 नगरपालिका में उपचुनाव, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत की 9000 सीटों के लिए मतदान होना है। राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व इसे सेमीफाइनल माना जा रहा है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी भी पूरी दम-खम के साथ निकाय चुनाव में हिस्सा ले रही है। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम नेता गुजरात को मतदाताओं को साधते हुए पार्टी को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026