Anurag Dhanda: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर फिलहाल केंद्र सरकार पर विपक्ष हमलावर है। वहीं इस सबके बीच 2 अक्टूबर को दिल्ली चलो की गूंज सुनाई दे रही है जहां ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर लोगों को जंतर मंतर चलने के लिए कहा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच आप नेता अनुराग ढांडा ने भी इसे लेकर पोस्ट किया और लोगों को इस मुहिम में जुड़ने के लिए कहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर जुड़ने की अपील की गई है। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तेमाल देने की मांग करना है।
Anurag Dhanda ने की ये खास अपील
चलो जंतर मंतर
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 29, 2026
अनुराग ढांडा ने सौरभ भारद्वाज के एक पोस्ट को शेयर किया है कि “जंतर मंतर चलो 2 अक्टूबर दोपहर 12 बजे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो।” जहां आप नेता भी ने भी लिखा, “चलो जंतर मंतर।” दरअसल इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से उनके पद से इस्तीफा देने की मांग करना है। दरअसल इसकी शुरुआत चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली और विशेष मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर है। जहां आरोप लगाया जा रहा है इसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनुराग ढांडा ने भी दिया अपना साथ
दरअसल विपक्ष के नेता गठबंधन के साथ इस मुहिम को लेकर अडिग हैं। जहां बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अलग अलग विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद यह ऐलान किया गया है कि चुनाव आयोग के खिलाफ लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए 2 अक्टूबर को संविधान लोकतंत्र बचाओ मार्च अभियान निकाला जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गलियारे में सिरगर्मी तेज है। इस पर अनुराग ढांडा ने भी प्रतिक्रिया दी है।
फिलहाल इसी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।







