Anurag Dhanda: बीते दिन दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव की तस्वीरें सामने आई थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो तेज से वायरल हुई थी, जहां कई फीट पानी भर गया है। वहीं अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने एक वीडियो शेयर किया है।
बता दें कि यह वीडियो मेट्रो स्टेशन का दिखा रहा है, जहां बारिश का पानी नजर आ रहा है। अपने एक्स हैंडल पर इस वीडियो को साझा करते हुए अब आप नेता ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा
बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “वॉटर लॉगिंग तुझे जाना पड़ेगा” – सुरेखा गुप्ता“, वीडियो में देखा जा सकता है काफी ज्यादा पानी मेट्रो स्टेशन के अंदर घुस चुका है। जिसकी वजह से आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
“वॉटर लॉगिंग तुझे जाना पड़ेगा” – सुरेखा गुप्ता https://t.co/yW1LHOc4mN
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) July 29, 2026
इसके अलावा भी आप के कई नेताओं ने दिल्ली के कई इलाकों का वीडियो शेयर किया, जहां रोड़ पर पानी भरा हुआ था। यहां तक कि दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के सड़कों पर भी पानी भरा हुआ था।
आप नेता का दिल्ली सरकार पर जोरदार तंज
मीडिया से बात करते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने कहा कि “परवेश वर्मा को मिंटो ब्रिज के लिए अलग सीमाएँ तय करके उसे एक अलग राज्य घोषित कर देना चाहिए और खुद उसका मुख्यमंत्री बन जाना चाहिए। क्योंकि अगर आप कनॉट प्लेस, अशोक विहार, नॉर्थ दिल्ली या किसी भी दूसरे इलाके में जाएँ, तो हर जगह जल-जमाव था।
Delhi: AAP National Media In-charge Anurag Dhanda says, “Parvesh Verma should create separate boundaries for Minto Bridge and declare it a separate state, and become its Chief Minister. Because if you go to Connaught Place, Ashok Vihar, North Delhi, or any other area, there was… pic.twitter.com/8bZ5JQD5dy
— IANS (@ians_india) July 29, 2026
लोगों को बसों में अपने पैर ऊपर करके बैठना पड़ा और बसों व मेट्रो स्टेशनों के अंदर पानी घुस गया। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। इसका मतलब है कि नाली की सफाई और गाद निकालने (डी-सिल्टिंग) का बजट बीजेपी ने हड़प लिया है। फिर वे मिंटो ब्रिज जाएँगे, पंप लगाकर पानी निकालने का वीडियो बनाएँगे और इसे अपनी उपलब्धि बताएँगे, जबकि वे पंप हमारे समय में ही लगाए गए थे”।







