---Advertisement---

इंतजार हुआ खत्म Asia Cup 2023 इस दिन से होगा स्टार्ट, जानें पूरा शेड्यूल 

Asia Cup 2023: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले Asia Cup 2023 का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ‘एशिया क्रिकेट काउंसिल’ (ACC) में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से की ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 19, 2023 11:57 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 10:38 पूर्वाह्न

Asia Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले Asia Cup 2023 का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ‘एशिया क्रिकेट काउंसिल’ (ACC) में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से की जा रही है, जबकि इसका अंतिम फैसला यानी की फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। अब ऐसे में भारतीय एवं पाकिस्तानी समर्थकों को देखते हुए इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। जिसे दोनों देशों के करोड़ों लोग देखने वाले हैं। ऐसे में अगर आप एक भारतीय समर्थक है तो आपके लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है, कि भारत का मैच किस देश के खिलाफ कब होने वाला है?

जानें कब कहां और किसके खिलाफ है भारत का मैच?

हम समझ सकतें है अगर आप एक भारतीय समर्थक है तो आपको यह जानने की उत्सुकता होगी की भारतीय टीम कब कहा और किस दिन किसके खिलाफ मैच खेलेगी? तो चिंता न करें हमने यहां भारतीय टीम के साथ होने वाले सभी मैचों को बता रहे हैं। दरअसल एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल को ध्यान से देखें तो इसमें 30 अगस्त -पाकिस्तान बनाम नेपाल – मुल्तान में खेला जाना है। वहीं 31 अगस्त – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – कैंडी में खेला जाना है। जबकि हाई वोल्टेज मुकाबला 2 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान – कैंडी में होना है। वहीं 3 सितंबर –  बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान  पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा, जबकि 4 सितम्बर –  भारत बनाम नेपाल – कैंडी में खेला जाएगा। अगला मैच 5 सितंबर  को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान पाकिस्तान के लाहौर में होना तय है। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाना है।

BCCI (बीसीसीआई) सचिव ने ट्वीट कर दी जानकारी

देखा जाए तो भारत के लिए इस बार बड़ा मौका है। भारत श्रीलंका के पिच को बहुत अच्छे से समझता हैं। ऐसा कहा जा रहा है भारतीय खिलाड़ी इस बार एशिया कप जीतकर ट्रॉफी घर लेकर आएंगे। फिर भी पाकिस्तान और श्रीलंका की तरफ से कड़ी टक्कर देखने को मील सकती है। क्योंकी इस बार दोनों ही देश मेजबानी कर रहे हैं।

वहीं जानकारी देते हुए इस मामले पर बीसीसीआई सचिव जय से ने अपने ट्वीट में लिखा,“मुझे बहुप्रतीक्षित पुरुष वनडे #AsiaCup2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है! आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोड़ने वाले बंधनों को संजोएं। @ACCMedia1”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026