---Advertisement---

Assembly Election 2023: चुनाव आयोग आज इन राज्यों के लिए मतदान की तारीखों का करेगा एलान, जानें पूरी डिटेल

Assembly Election 2023: आज दोपहर 12:00 बजे EC बजाएगा चुनावी बिगुल, इन राज्यों में होगा मतदान की तारीखों का एलान

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 9, 2023 4:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023: देश में आने वाले समय में करीब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके चलते सभी राजनीतिक पार्टियों जोरों शोरों से अपना प्रचार प्रसार कर रही है और एक दूसरे ऊपर वार पलटवार भी जमकर कर रही हैं।


इलेक्शन कमिशन आज करेगा तारीखों का एलान

चुनावी मौसम में और रंग डालने के लिए आज इलेक्शन कमिशन की तरफ से पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्‍तीसगढ़ और मिजोरम शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चुनाव पैनल ने मतदान की तारीखों, चरणों की संख्या और नामांकन दाखिल करने और वापस लेने की तारीखों की घोषणा के लिए आज दोपहर 12:00 के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच खत्म हो जाएगा।

सभी राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी परीक्षा


वैसे आमतौर पर इलेक्शन कमीशन विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से 6 या 8 सप्ताह पहले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करता है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और क्षेत्रीय दलों सहित सभी मुख्य राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी परीक्षा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पांच राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो राज्यों में कांग्रेस है यानी कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता है। जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन है। तेलंगाना में KCR के नेतृत्व वाली BRS और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते के बीच मतदान होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में पिछली बार यानी की 2018 की तरह एक ही चरण में मतदान हो सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Leave a Comment