---Advertisement---

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मतदान, दांव पर लगी कई नेताओं की साख

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मतदान, मैदान में उतरे कई दिग्गज नेता

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 17, 2023 9:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव में जीत पाने के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। चाहे वह कांग्रेस हो भाजपा हो या फिर अन्य राजनीतिक दल सभी अपनी सत्ता बनाने के लिए पुर जोर कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा के चुनाव शुरू हो गए है।

एमपी और छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मतदान

बता दें कि मध्य प्रदेश में आज सभी विधानसभा सीटों पर यानी की 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। तो वहीं छत्तीसगढ़ में आज दूसरे फेस के लिए मतदान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में दूसरे फेस में करीब 70 सीटों पर मतदान किया जाएगा।

एमपी के विधानसभा चुनाव पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि ”सब सच्चाई का साथ देंगे. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी। जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है।”

दिग्गज नेताओं में टक्कर

जानकारी के लिए बताते हैं कि मध्य प्रदेश में करीब 230 सीटों पर मतदान हो रहा है इन 230 सीटों पर करीब 2,533 उम्मीदवारों ने दाव खेल रखा है यानी कि मतदान के जरिए इन सभी के भाग्य का फैसला होगा। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और विपक्षी नेता कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज भी मैदान में उतरे हुए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में करीब 70 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। बता दें कि यह छत्तीसगढ़ का दूसरा और अंतिम चरण है। जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्य के आठ मंत्रियों और चार सांसद 900 के आसपास उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026