---Advertisement---

राजस्थान विधानसभा में Rajendra Gudha के साथ हुई मारपीट! मीडिया के सामने रो-कर पूर्व मंत्री ने बताई आपबीती

Attack On Rajendra Gudha: राजस्थान में इन दिनों सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच आज राजस्थान विधानसभा में बड़ा घटनाक्रम हुआ। जैसे ही आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के बीच हंगामा शुरू हो गया। इतने में खबर आती है कि कांग्रेस के नेता राजेंद्र ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 24, 2023 2:35 अपराह्न

Attack On Rajendra Gudha
Follow Us
---Advertisement---

Attack On Rajendra Gudha: राजस्थान में इन दिनों सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच आज राजस्थान विधानसभा में बड़ा घटनाक्रम हुआ। जैसे ही आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के बीच हंगामा शुरू हो गया। इतने में खबर आती है कि कांग्रेस के नेता राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) जिनकों फिलहाल मंत्री पद से हटा दिया गया है, उनके साथ मारपीट की गई है। इस बात का खुलासा खुद राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने मीडिया के सामने आकर किया। उनके मुताबिक मारपीट और हंगामे के दौरान उनसे लाल डायरी भी छीन ली गई। बताया जा रहा है की जब गुढ़ा मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे, तो वह भावुक हो गए थे। 

राजेंद्र गुढ़ा ने मीडिया के सामने मारपीट को लेकर क्या कहा 

दरअसल राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) राजस्थान कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। ऐसे में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक लाल डायरी को दिखाते हुए मुख्यमंत्री के सभी राज खोलने की बात कही थी। ऐसे में खबरों की मानें तो आज सुबह जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो भाजपा नेता विधानसभा (सदन) में हंगामा करने लगे। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि उनके ही कांग्रेस के नेता ने उनके खिलाफ लाल डायरी को लेकर मोर्चा खोल रखा है। 

बता दें कि फिलहाल राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha)  ने मीडिया के सामने भावुक हो गए उनका कहना था, “ मेरे ऊपर 50 लोगों ने एकसाथ मिलकर हमला  किया है। इस दौरान मुझे लात और मुक्कों से मारा गया है। जबकि कांग्रेसी नेताओं ने मुझे विधानसभा से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- “हमें राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने बोलने तक नहीं दिया। मेरे ऊपर आरोप लगाए गए है कि मैं बीजेपी के साथ हूं। मैं जानना चाहता हूं कि मेरी गलती क्या है? और मुझे क्यों मारा गया?”

आखिर ये लाल डायरी है क्या ?

जानकारी के मुताबिक जिस लाल डायरी की जिक्र विधानसभा में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha)  कर रहे थे। वह असल में  राजेंद्र गुढ़ा के दावे के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी कारनामे लिखे हैं। खबरों की मानें तो कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने दावा किया था, कि इस डायरी में वो सबकुछ है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जेल भेज सकता है।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026