---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: AIIMS दिल्ली ने 22 जनवरी को किया हाफ-डे का ऐलान, जानें और क्या रहेगा बंद

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। आपको बता दें कि पहले ही केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया गया है। अब दिल्ली एम्स समेत कई बड़े अस्पताल दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। एम्स के अलावा राम मनोहर लोहिया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 21, 2024 9:30 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 21, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। आपको बता दें कि पहले ही केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से आधे दिन के अवकाश का ऐलान किया गया है।
अब दिल्ली एम्स समेत कई बड़े अस्पताल दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। एम्स के अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग हॉस्पिटल और लेडी हार्डिंग अस्पताल मेंआधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली एम्स में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा

एम्स प्रशासन द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुपालन में संस्थान 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगा। नोटिस में आगे कहा गया है कि आपातकालीन और महत्वपूर्ण रोगी देखभाल सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर,ब्लड बैंक, फार्मेसी और एम्बुलेंस सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी। इससे पहले Ayodhya Ram Mandir को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी दफ्तरों को 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया था। बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, नागरिक निकायों, और अन्य उपक्रमों के लिए आधे दिन की छुट्टी की मंजूरी दे दी है।

राजस्थान में भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी ऐलान

Ayodhya Ram Mandir को लेकर राजस्थान सरकार की तरफ से 22 जनवरी को आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 22 जनवरी को राजस्थान सरकार के समस्त राजकीय कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों, एवं शिक्षण संस्थानों में दोपहर 2 बजे तक अवकाश की घोषणा की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026