---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: यहां Pran Pratishtha, पर Pakistan के इस राम मंदिर में हिंदुओं को नहीं है पूजा की अनुमति

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु रामलला के प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है जिसके तहत शास्त्रीय परंपराओं का पालन कर विधि-विधान से अनुष्ठान आरंभ किया जा चुका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2024 12:15 अपराह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु रामलला के प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह का आयोजन किया गया है जिसके तहत शास्त्रीय परंपराओं का पालन कर विधि-विधान से अनुष्ठान आरंभ किया जा चुका है। इसके अलावा हिंदू आस्था रखने वाले लोगों द्वारा भी विभिन्न तरह के अनुष्ठान व शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है जिससे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को और खास बनाया जा सके।

राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बन रही सुर्खियों के बीच पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद में स्थित एक राम मंदिर को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। खबर है कि इस्लामाबाद के मार्गल्ला हिल्स में स्थित इस राम कुंड मंदिर में आज भी हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में आइए हम आपको पाकिस्तान में स्थित राम कुंड मंदिर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Pakistan का राम कुंड मंदिर

अयोध्या नगरी 22 जनवरी के लिए खूब सज रही है। दरअसल इस खास दिन पर प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह का आयोजन किया गया है जिसके तहत प्रभु रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी।

राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बीच ही पाकिस्तान (Pakistan) में इस्लामाबाद के मार्गल्ला हिल्स में स्थित राम कुंड मंदिर की चर्चा भी जोरो पर है। दरअसल इस मंदिर में आज भी हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति नहीं है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का बहुत अधिक महत्व है लेकिन अनुमति न होने के कारण भक्त यहां पूजन-पाठ नहीं कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार जब भारत का विभाजन हुआ उसके बाद 1960 के दशक में इस्लामाबाद शहर की स्थापना हुई थी। इस दौरान इस्लामाबाद के मार्गल्ला हिल्स इलाके में पड़ने वाले राम कुंड मंदिर को कन्या विद्यालय में तब्दील कर दिया गया। हालाकि वर्ष 2006 में भारी संघर्ष के बाद में स्कूल को मंदिर से हटा दिया गया लेकिन फिर भी हूिंदुओं को पूजन की अनुमति नहीं दी गई।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha समारोह

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रारंभ किए गए अनुष्ठान का छठा दिन जारी है। इस क्रम शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए आज छठे दिन ‘मध्याधिवास’ शुभ संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस पूजन विधि कार्यक्रम का प्रसारण मंदिर के आधिकारिक एक्स हैंडल से किया जा रहा है जिससे कि आम लोग भी रामलला की अराधना कर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का साक्ष्य बन सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026